DhanbadJharkhand

धनबाद: जेआरडीए की बैठक में की गई बेलगड़िया में शिफ्टिंग की समीक्षा

Dhanbad: गुरुवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वैसे नन एलटीएच परिवार, जो झरिया मास्टर प्लान के अनुसार योग्य है, को प्राथमिकता के आधार पर बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट करने पर विचार विमर्श किया गया. साथ ही बरसात के मौसम में बेलगड़िया टाउनशिप में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो, उसके लिए तैयारी करने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला

उल्लेखनीय है कि 31 मई 2022 तक बेलगड़िया टाउनशिप में पुटकी बलिहारी एरिया, बस्ताकोला, लोदना, ईजे एरिया से 2684 परिवार को शिफ्ट किया गया है. वहीं भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा गोविंदपुर, बरोरा, लोदना, कुसुंडा एवं बस्ताकोला के 4886 एलटीएच का सत्यापन किया जा चुका है. नन एलटीएच के लिए बेलगड़िया टाउनशिप में फेज 1, 2, 3, 4 व 6 में 10352 युनिट बनकर तैयार है जिसमें 2684 परिवार को शिफ्ट किया गया है. फेज 5, 7 व 8 के लिए आठ हजार युनिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है.

इसे भी पढ़ें : विनाश के कगार पर खड़ा है झारखंड: रघुवर दास

बैठक में उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी  प्रेम कुमार तिवारी, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, जेआरडीए के प्रभारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, जीएम सिविल डीएन महापात्रा, इंचार्ज सर्वे राजू रजक, वित्त प्रबंधक एचपी दीक्षित, बीसीसीएल के जीएम कोआर्डिनेशन पीसी चंद्रा, जीएम झरिया मास्टर प्लान पीयूष किशोर तथा विभिन्न क्षेत्र के महाप्रबंधक मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : धनबाद: एपीएम से वार्ता के बाद वाहन मालिकों का आंदोलन स्थगित

Related Articles

Back to top button