Education & Career

#JPSC: चुनावी मौसम में आयोग निकाल रहा ऐसी वेकेंसी, जिसे पहले ही निकाल कर रद्द कर चुका है

Ranchi : झारखंड में विधानसभा चुनाव होने में दो माह से भी कम समय बचा है. विपक्ष लगातार सरकार पर युवाओं को रोजगार न देने का आरोप लगाता रहा है.

ऐसे में चुनाव के ठीक पूर्व सरकार युवाओं को अपनी तरफ खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसी कड़ी में राज्य लोक सेवा आयोग लगातार कई वेकेंसी निकाल कर युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का दंभ भर रहा है.

7वीं से 9वीं सिविल सेवा परीक्षा का विज्ञापन जल्द आने की बात की गयी है. इससे पहले भी आयोग दो वेकेंसी का विज्ञापन भी निकाल चुका है. हालांकि निकाले गये दोनों ही वेकेंसी का विज्ञापन पहले भी निकाला जा चुका है. इसमें पहली वेकेंसी नगर विकास विभाग में एकाउंट्स ऑफिसर और दूसरी सहायक इंजीनियर के पद से जुड़ी है.

इसे भी पढ़ें – गरीब की मदद कर रहे हैं या वीडियो बना कर हीरो बनने की कोशिश में हैं विधायक कुणाल षाड़ंगी

एकाउंट्स ऑफिसर के लिए दो साल पहले निकली थी वेकेंसी

जिन दो परीक्षाओं के बल पर आयोग राज्य के लाखों बेरोजगार छात्रों की बेरोजगारी दूर करने की बात कह रहा है, वह आयोग के द्वारा 2015 और 2016 में ही निकाला गया था.

दरअसल एकाउंट्स ऑफिसर के लिए निकाले गये नये विज्ञापन (06/2019) को वर्ष 2017 में ही निकाला गया था. उस वक्त इस पद के लिए विज्ञापन संख्या 06/2017 था. लेकिन कतिपत कारणों से उस विज्ञापन को आयोग ने रद्द कर दिया था. अब उसी विज्ञापन के लिए आयोग ने दो साल बाद एक नया विज्ञापन निकाला है.

इसे भी पढ़ें – जानिये गीतिका शर्मा को, जिनकी आत्महत्या से तिहाड़ जेल पहुंच गये थे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देनेवाले गोपाल कांडा

चार साल पहले आयी थी सहायक इंजीनियर की वेकेंसी

इसी तरह आयोग ने चार साल पहले सहायक इंजीनियर के पद के लिए एक वेकेंसी निकाली थी. उस वक्त वेकेंसी का विज्ञापन नंबर 06/2015 था. 2018 में आयोग ने उस विज्ञापन को रद्द कर दिया था. अब उसी वेकेंसी को आयोग ने एक नये विज्ञापन (05/2019) के रूप में जारी किया है.

इसे भी पढ़ें – #Haryana : #JJP के दुष्यंत चौटाला ने कहा, कांग्रेस या भाजपा, कोई भी हमारे लिए अछूत नहीं

Related Articles

Back to top button