
Ranchi : राजधानी के सभी सरकारी विद्यालयों में जनवरी माह में होने वाली 8वीं से 12वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने सभी प्रधानाध्यापकों के लिए विशेष निर्देश दिये हैं.
इसमें परीक्षाओं के समय छात्रा-छात्राओं के बैठने के लिए बेंच-डेस्क, सांइस लेबोरेटरी, पुस्तकालयों, सीसीटीवी कैमरे की अपेक्षित व्यवस्था करने सहित कई अऩ्य निर्देश शामिल हैं.
डीईओ ने यह निर्देश गुरुवार को विभिन प्रधानाध्यापकों के साथ की गयी बैठक में दिये हैं. इसमें सबसे प्रमुख निर्देशों में साइंस लेबोरेटरी में उपकरणों की वांछित व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रमुखता से शामिल है.
हालांकि केवल दो माह में सभी विद्यालयों में यह व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ा चैलेंज है.
इसे भी पढ़ें : #Smart City के लिए अब ऑक्शन से होगा भूमि आवंटन, आवासीय विद्यालयों के छात्रों को मेडिकल-इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग
जनवरी 2020 में होनी है परीक्षाएं
बैठक में डीईओ ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश के अनुसार अगले वर्ष जनवरी माह में सभी विद्यालयों में 8वीं से 12वीं कक्षा तक की परीक्षा आयोजित की जानी है.
इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सभी तैयारी पूरी करनी है. उऩ्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में आधारभूत संरचनात्मक का विकास सरकार की एक बड़ी प्राथमिकता है.
लेबोरेटरी नहीं होने पर होगी कठोर कार्रवाई
निर्देश के मुताबिक परीक्षाओं के पहले सभी विद्यालयों में साइंस लेबोरेटरी में उपकरणों की वांछित व्यवस्था होना आवश्यक है.
यदि निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों में प्रयोगशालाओं की उचित व्यवस्था नहीं मिलती है, तो संबंधित शिक्षकों के साथ विद्यालय प्रधानाध्यापकों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : जानिये गीतिका शर्मा को, जिनकी आत्महत्या से तिहाड़ जेल पहुंच गये थे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देनेवाले गोपाल कांडा
डीईओ ने दिये अऩ्य निर्देश
उपरोक्त निर्देश के साथ रांची डीईओ ने सभी विद्यालयों को निम्न निर्देश दिये है. इसमें शामिल है.
- झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा निर्धारित स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाये जाने की दशा में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष बेंच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. परीक्षाओं के दौरान किसी भी हालत में प्रति बेंच दो परीक्षार्थी ही बैठें, इसकी उचित व्यवस्था हो.
- विद्यालयों में पुस्तकालय की बेहतर व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो. इसमें पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं सहित वैसे अन्य बैठने के लिए कुर्सी, टेबल की व्य़वस्था सुनिश्चित की जाये.
- विद्यालयों में परीक्षा के सफल संचालन के लिए संबंधित सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरा, विद्यालय परिसर में अग्निशमन यंत्र, शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.
इसे भी पढ़ें : #Ranchi University ने दो साल बाद Phd व MPhil की प्रवेश परीक्षा तो ले ली, पर रिजल्ट नहीं जारी कर रही




