National

#Haryana : #JJP के दुष्यंत चौटाला ने कहा, कांग्रेस या भाजपा, कोई भी हमारे लिए अछूत नहीं

NewDelhi : कांग्रेस-भाजपा में से कोई भी हमारे लिए अछूत नहीं है. यह बात हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्यमें किंगमेकर बनकर उभरी जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने  शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हमारी विधायक दल की बैठ हुई, जिसमें मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है.

इसे भी पढ़ें : #GopalKanda के समर्थन को लेकर BJP में मतभेद, उमा भारती ने कहा-चुनाव जीतना, अपराधों से बरी नहीं करता

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की बात मानेगा, उसे समर्थन

दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर कहा कि हमारे पास दोनों रास्ते खुले हुए हैं. हमारे लिए भाजपा-कांग्रेस में से कोई भी अछूत नहीं है.  कहा कि हम उस पार्टी को समर्थन देंगे जो हमारे एजेंडे को आगे बढ़ायेगा. उन्होंने कहा कि जो पार्टी हमारे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की बात मानेगा, हमारी पार्टी उसी के साथ जायेगी और समर्थन देगी.

प्रदेश के अंदर 75% हरियाणवी रोजगार अधिकार, वृद्धावस्था पेंशन इन विषयों पर जो भी पार्टी सहमत होगी जेजेपी पूरी तरह से मिलकर सरकार उसके साथ बनाने की कोशिश करेगी. इस क्रम में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से बात की है, पिता अजय चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है.

इसे भी पढ़ें : जानिये गीतिका शर्मा को, जिनकी आत्महत्या से तिहाड़ जेल पहुंच गये थे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देनेवाले गोपाल कांडा

Related Articles

Back to top button