DhanbadJharkhand

धनबाद : पीएमसीएच को बचाने के लिए जेवीएम कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस

Dhanbad : जेवीएम नेता प्रदीप सहाय के नेतृत्व में पीएमसीएच को बचाने को लेकर बाइक रैली निकाली गयी. रैली में शामिल लोगों ने कहा कि पीएमसीएच की स्थिति काफी बदतर हो गयी है. यहां पर मनमानी की जाती है, जिससे मरीज और उनके परिजनों का परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

जेवीएम कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएमसीएच में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा रहता है. जनरल वार्ड से लेकर आईसीयू तक की स्थिति बदतर है. वहां जाने वाले लोगों को बीमार पड़ने का खतरा रहता है.

इसे भी पढ़ें : गोमिया में सात किमी तक चारपाई से कंधे पर ले गये मरीज, नहीं आया 108 नं का सरकारी एंबुलेंस

आयुष्मान भारत योजना में मची है लूट-खसोट

बाइक रैली रंधीर वर्मा चौक से निकाली गयी. जेवीएम कार्यकर्ताओं ने बताया कि पीएमसीएच को बचाने के लिए यह रैली पांच दिनों तक निकाली जायेगी. उन्होंने बताया कि सरकार पीएमसीएच को लेकर उदासीन है जबकि पीएमसीएच एक व्यापक क्षेत्र को कवर करता है.

इस मामले में राज्य सरकार की मंशा ठीक नहीं है. सरकार सरकारी अस्पतालों को सुधार नहीं चाहती है, जिस कारण प्राइवेट अस्पतालों की संख्या बढ़ रही है. प्राइवेट अस्पतालों में भी आयुष्मान भारत योजना को लूट-खसोट का कारण बन गयी है. जिस ऑपरेशन में पांच हजार रुपये खर्च होने चाहिए उस ऑपरेशन के लिए भी 25 हजार रुपये वसूल किये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : ग्रामीणों की शिकायत, हर माह गरीबों का 20 क्विंटल अनाज खुद डकार रहा डीलर

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रदीप सहाय ने कहा कि पांच दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकाली जायेगी. पीएमसीएच को बचाने के लिए साक्षरता अभियान भी चलाया जायेगा. इसके बाद मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जायेगा.

उन्होंने बताया कि पीएमसीएच के डॉक्टर में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतते हैं. आये दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं. बावजूद इसके सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है. प्रदीप सहाय ने बताया कि जब पीएमसीएच की व्यवस्था में सुधार नहीं हो जाता है, तब तक उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें : BJP का इंटरनल सर्वे : 20 सीटिंग MLA का कट सकता है टिकट, 12 पर कांटे की टक्कर, 9 सुरक्षित

Related Articles

Back to top button