DhanbadJharkhand

सीएम के कार्यक्रम से पहले धनबाद में निकाला गया फ्लैग मार्च, इंस्पेक्टर ने कहा- आम लोगों से समन्वय स्थापित करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए निकाला गया मार्च

Dhanbad : बुधवार को लगभग तीन बजे झरिया में सीएम रघुवर दास का कार्यक्रम है. वे जन आशीर्वाद यात्रा के तहत झरिया आ रहे हैं. मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक एक दिन पहले झरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया.

हालांकि झरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने इस संबंध में कहा कि आम लोगों से समन्वय बनाने औऱ अपराधी किस्म के लोगों को चेतावनी देने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है.

इसे भी पढ़ें – #CabinetDecision: राज्य सरकार के कर्मचारियों का बढ़ा मंहगाई भत्ता, 12 से बढ़ कर हुआ 17 प्रतिशत

सीएम से नाराज हैं झरिया के अधिकतर लोग

झरिया इंस्पेक्टर ने बताया कि आम लोगों से पुलिस का संबंध बेहतर है और इसे बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इस सवाल से इंकार किया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि आम लोगों से समन्वय बनाने के लिए फ्लैग मार्च निकालने की क्या जरूरत थी.

उनका कहना है कि अगर जरूरत थी तो इससे पहले और बाद में क्यों नहीं निकाला गया? माना जा रहा है कि झरिया में काफी संख्या में लोग भाजपा से नाराज हैं.

खास कर मुख्यमंत्री के इस बयान ने झरिया को काफी निराश किया था. अपने बयान में मुख्यमंत्री ने कहा था कि झरिया को हर हाल में खाली करायेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Hazaribagh: जिस बड़कागांव BDO और उनकी पत्नी ने नाबालिग से की थी मारपीट, अब उनसे RTI एक्टिविस्ट को है जान का खतरा!

सीएम करेंगे करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

झरिया के लोगों की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ है. विस्थापन और पुनर्वास के नाम पर सिर्फ राजनीति ही होती रही. इसके बाद मुख्यमंत्री के उस बयान झरिया वासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

प्रशासन को इस बात की भनक मिली है कि सीएम को विरोध का सामना करना पड़ सकता है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री गोविंदपुर के भीतिया में 7385 करोड़ तथा गोल्फ ग्राउंड में 1448 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. वे जन आशीर्वाद यात्रा के तहत धनबाद आ रहे हैं. इस क्रम में झरिया में उनकी सभा होगी.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: डीएसपी रैंक के 48 अधिकारियों का तबादला, आइपीएस विनीत कुमार बने हटिया डीएसपी

Related Articles

Back to top button