Uncategorized

रांची : दंपति ने पुलिस हिरासत में की आत्महत्या

रांची : रांची के एक पुलिस थाने में मंगलवार को एक दंपति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को सोमवार को एक शिकायत के आधार पर पुलिस हिरासत में लिया गया था। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुलदीप द्विवेदी ने यह जानकारी दी।

कुलदीप ने बताया कि गोड्डा जिले के रहने वाले मोहम्मद गफ्फार और उनकी 15 वर्षीया पत्नी को सोमवार रात लड़की के परिवार वालों की ओर से की गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। गफ्फार की पत्नी हिंदू परिवार से थी।

गफ्फार एक मुसलमान था और वह पीड़िता से मिलने से पहले से ही शादीशुदा था। दोनों अपने घर से भागकर यहां पिछले डेढ़ माह से यहां पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।

लड़की के घरवालों ने अपनी शिकायत में बताया कि गफ्फार ने उनकी बेटी का अपहरण किया था।

गोड्डा जिले की पुलिस की एक टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया और रांची के अरगोरा पुलिस थाने में लेकर आई, जिसके बाद पुलिस हिरासत में दोनों ने जहरील पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एसएसपी कुलदीप ने कहा, “प्रथम ²ष्टया से लग रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया, जिस कारण उनकी मौत हुई। एक पुलिस अधीक्षक को इस मामले में जांच का आदेश दिया गया है।”

इस घटना के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया, जिसमें एक महिला सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है।

कुलदीप ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
– आईएएनएस –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button