
Dhanbad : धनबाद रेल मंडल ने प्रवासी मजदूरों के लिए एक अच्छी पहल की है. श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जो भी प्रवासी मजदूर धनबाद रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे या जो भी धनबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगे, उन सभी श्रमिकों को भोजन कराया जायेगा. यह निर्णय धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने लिया है.
इसे भी पढ़ें – #Corona: मेदांता में इलाजरत गिरिडीह के मरीज के बाद सरायकेला से 2 व जमशेदपुर से 1 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य में संक्रमण के 294 केस
पूरी-सब्जी के साथ अन्य भोजन भी कराया जायेगा उपलब्ध

बता दें कि पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से धनबाद स्टेशन में उतरनेवाले प्रवासी भाइयों को बिस्किट और नमकीन नाश्ता के तौर पर दिया जाता था. लेकिन अब धनबाद डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने एक अच्छी शुरुआत की है. जिससे काफी दूर से आ रहे श्रमिकों को पेट भर खाना मिल सकेगा. रेलवे आहार के तौर पर धनबाद रेलवे स्टेशन में पूरी सब्जी और अन्य खाने की सामग्री बनायी जायेगी और उसे पैकिंग कर उन श्रमिकों को स्टेशन पर दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – जानें किन जगहों पर 22 मई से शुरु होगी रेल टिकटों की ऑफलाइन बुकिंग
स्टेशन से गुजरने वाले श्रमिकों को भी मिलेगा भोजन
इतना ही नहीं, विभिन्न ट्रेनों से जो श्रमिक धनब रेलवे स्टेशन से गुजरेंगे उन्हें भी भरपेट भोजन कराया जायेगा. यह जानकारी रेल मंडल के पीआरओ ने दी.
इसे भी पढ़ें – #WHO, डॉ हर्षवर्धन और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन



