
Shivam Krishna
Ranchi : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं. लॉकडाउन के देखते कई ऑफिस की ओर से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है. ताकि काम ना रूके.
ऐसे में ऑफिस वर्क के लिए लोग अपने कंप्यूटर और लैपटॉप पर निर्भर हैं. और अगर इस दौरान काम करते हुए सिस्टम स्लो हो जाये, तो स्थिती का अंदाजा लगाया जा सकता है. क्योंकि इससे काम प्रभावित हो जाता है.
वर्क फ्रॉम होम रहते हुए स्लो सिस्टम की समस्या से कैसे निजात पायें. इसके अलावा कैसे इसे ठीक करें. इसके उपाय के बारे में हम आपको बता रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – जानें किन जगहों पर 22 मई से शुरु होगी रेल टिकटों की ऑफलाइन बुकिंग
नीचे दिये गये कदम आपको इस समस्या से निजात पाने में सहायता करेंगे
अगर आपने अपने सिस्टम में हाल में वायरस स्कैन नहीं किया है, तो आज ही अपने कंप्यूटर पर वायरस स्कैन चलायें. यदि आपका एंटीवायरस प्रोग्राम आपको विकल्प देता है, तो रूटकिट के लिए इन-डेप्थ स्कैन चलायें. ये भविष्य में वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करेगा.
1.एक प्रतिष्ठित एंटीवायरस प्रोग्राम चलायें
वायरस का मुकाबला करने का सबसे अच्छा तरीका है उसे रोकना. इंटरनेट पर कई विश्वसनीय एंटी वायरस फ्री में मौजूद हैं. उनका इस्तेमाल करके वायरस से सिस्टम को ठीक किया जा सकता है.

2. अपने कंप्यूटर को वायरस के लिए स्कैन करें
यदि आपने हाल में ये नहीं किया है, तो आज ही अपने कंप्यूटर पर वायरस स्कैन चलायें. यदि आपका एंटीवायरस प्रोग्राम आपको विकल्प देता है, तो रूटकिट के लिए इन-डेप्थ स्कैन चलायें. ये भविष्य में वायरस के संक्रमण को रोकने में मदद करेगा.

3. मैलवेयर स्कैन करें
स्पाईवेयर और मैलवेयर ऐसे प्रोग्राम हैं, जो परदे के पीछे बिना आपकी अनुमति के चलते रहते हैं और बैक ग्राउंड में चल रहे सिस्टम के सॉफ्टवेयर को खराब कर देते हैं. इसे स्कैन करने के लिए आप विंडोज डिफेंडर से लेकर कई सारे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. स्टार्टअप के अनावश्यक कार्यक्रमों को हटायें
कई सारे प्रोग्राम्स आपकी जानकारी के बिना ही परदे के पीछे चलते रहते हैं. इन्हें हटाने के लिए टास्क मैनेजर के स्टार्टअप वाले सेक्शन में जाकर अनावश्यक कार्यक्रमों को बंद कर दें. इससे आपके सिस्टम की फास्ट होगी.
5. अनावश्यक सॉफ्टवेयर को हटायें
जिस सॉफ्टवेयर की ज़रुरत आपको नहीं होती, उसे कंट्रोल पैनल में जाकर हटायें. ये सॉफ्टवेयर आपके सिस्टम में जगह भी खाते हैं और सिस्टम को स्लो भी कर देते हैं.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: रांची के मेदांता हॉस्पिटल का मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमण के 291 केस




