DhanbadJharkhand

धनबाद : पुटकी में दो पक्षों के बीच मारपीट और बमबाजी, एक युवक गंभीर

Dhanbad :  जिला के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेन्द स्थित पासी धौड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान पत्थर व बम भी चले. मौके पर पुटकी पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला. वहीं इस मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे बेहतर इलाज के लिए  पीएमसीएच भेज दिया गया है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें –#Dhanbad: बदलते तापमान के कारण पम्पू तालाब में मरी 17 क्विंटल मछलियां, स्थानीय लोगों ने लूटा

स्थानीय लोगों ने कहा – छेड़खानी का विरोध करने पर हुई मारपीट

पुटकी पुलिस ने घटना की जानकारी लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी को दी. घटना की सूचना मिलते ही लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी मुकेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये. स्थानीय लोगों ने कहा कि छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ है. उन्होंने कहा कि छेड़खानी का विरोध करने में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.


इसे भी पढ़ें –#Jharkhand को पवन उर्जा से मिल रही तीन सौ मेगावाट बिजली, 2018 में किया गया था एग्रीमेंट

बख्शे नहीं जायेंगे दहशत फैलाने वाले : डीएसपी

वहीं इस घटना के संबंध में धनबाद डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द पासी धौड़ा में दो पक्षों में जमकर झड़प हुई है. एक पक्ष बगल के खटाल के लोग हैं और दूसरा पासी धौड़ा के लोग हैं. इस झड़प में पत्थरबाजी के साथ-साथ बमबाजी भी की गयी है.

मारपीट की इस घटना में पासी धौड़ा का एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. घायल के बयान के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी.

साथ ही डीएसपी ने यह भी बताया कि घटना स्थल से तीन सुतली बम भी बरामद हुआ है. दहशत फैलाने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़ें –#Corona: मेदांता में इलाजरत गिरिडीह के मरीज के बाद सरायकेला से 2 व जमशेदपुर से 1 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य में संक्रमण के 294 केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button