
Ranchi : डीजीपी एमवी राव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के एसएसपी, एसपी सहित सभी कमांडेंट एवं डीआइजी के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी और एसपी को नक्सल एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने सुनियोजित रणनीति अपनाने तथा नक्सल काण्डों की मॉनिटरिंग सहित माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखने का भी निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें – फांसी लगाने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, कहा- मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर कर हूं आत्महत्या (देखें वीडियो))
पांच वर्षों से अधिक समय से लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में चलाये जा रहे नक्सल अभियान, विधि-व्यवस्था संधारण, आपराधिक स्थिति, पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई एवं इसके निष्पादन, निलंबन से सम्बद्ध मामलों की समीक्षा की.
इसके अलावा डीजीपी ने ऑपरेशन सम्मान के अन्तर्गत आरक्षी, हवलदार, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्य एवं उनकी समस्याओं के निदान की भी समीक्षा की. उन्होंने सेवा पुस्तिका में अद्यतन प्रविष्टि, आरक्षी से पुलिस निरीक्षक स्तर की कोटि के कर्मियों द्वारा स्थानांतरण अनुरोध पर विचार, सभी फरार अपराधकर्मियों तथा आपराधिक काण्डों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा पांच वर्षों से अधिक समय से लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन, वाहनों की सघन जांच जारी रखने, अनुष्ठानों के ससमय निरीक्षण, आम जनता के साथ शिष्ट एवं व्यवहारिक बर्ताव, कोवड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरियां बनाये रखने तथा मास्क पहनने के लिए आम जनता को पुलिस के द्वारा जागरूक करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष निर्देश दिये गये.
इसे भी पढ़ें – बिहार में वज्रपात का कहर, 83 लोगों की मौत, कई घायल



