JharkhandRanchi

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर डीएसपी रैंक के 10 अधिकारियों की देवघर में की गयी प्रतिनियुक्ति

Ranchi: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 29 सितंबर को देवघर आने के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर डीएसपी रैंक के 10 अधिकारियों को 26 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक प्रतिनियुक्ति किया गया है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा को केंद्र से लेना होगा #EnvironmentalClearance, नहीं तो लगेगा जुर्माना, होगी कार्रवाई 

इन डीएसपी रैंक के अधिकारियों की देवघर में की गयी है प्रतिनियुक्ति

  • संदीप सुमन, डीएसपी जैप 3, गोविंदपुर, धनबाद
  • सुमित सौरभ लकड़ा, डीएसपी जैप गोविंदपुर, धनबाद
  • राम समद, डीएसपी आइआरबी 1, दुमका
  • सुमित कुमार, डीएसपी एससीआरबी 1, जामताड़ा
  • संजीव कुमार बेसरा, डीएसपी रेल, धनबाद
  • राजेंद्र सिंह, डीएसपी जैप 7, हजारीबाग
  • तालों सोरेन, डीएसपी जैप 7, हजारीबाग
  • दीपक नारायण रजक, डीएसपी जैप 5, देवघर
  • पतरस बरवा, डीएसपी आइआरबी 1, जामताड़ा
  • बैजनाथ होरा, डीएसपी एसआइएसएफ, बोकारो

इसे भी पढ़ें – #IPS नटराजन यौन शोषण मामला : याचिका वापस लेने के लिए सुषमा बड़ाईक को युवक ने धमकाया, पुलिस कर रही जांच

सभी डीएसपी देवघर एसपी को करेंगे रिपोर्ट करेंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 29 सितंबर को देवघर आने को लेकर जिन 10 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति देवघर में की गयी है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि 26 सितंबर की अपराह्न एसपी देवघर को निश्चित रूप से रिपोर्ट कर दें. देवघर एसपी कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पदाधिकारियों को वापस करना भी सुनिश्चित करेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Congress की अंदरूनी लड़ाई से कहीं झारखंड में दोहरायी न जाये कर्नाटक की कहानी!

Related Articles

Back to top button