
Patna : पटना में बुधवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के पटना साहिब ओवर ब्रिज के नजदीक एक कुरकुरे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस दौरान दमकल की छोटी-बड़ी 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान सामान जलकर खाक हो गया.
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में दर्दनाक हादसा : बस में जा घुसी कार, पांच लोग जिंदा जले
आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण ही कुरकुरे फैक्ट्री में आग लगी है. मौके पर मौजूद सिटी फायर स्टेशन के ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पटना सिटी फायर स्टेशन की चार दमकल और कंकड़बाग और लोदीपुर सिटी फायर स्टेशन की दो-दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. फायर ऑफिसर ने अगलगी में तीन कारें भी जलने की पुष्टि की हैं.
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, महाराष्ट्र और UP से 6 आतंकी गिरफ्तार
फायर ऑफिसर ने अगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया है. पूरे मामले में पूछे जाने पर फैक्ट्री मालिक जितेंद्र कुमार ने भी शॉर्ट सर्किट से आगलगी की आशंका जताते हुए अगलगी में लगभग 12 लाख की संपत्ति का नुकसान होने की बात कही है. फिलहाल पुलिस फैक्ट्री में हुए आग लगने के कारणों और अगलगी से क्षति हुए संपत्ति का आंकलन करने में जुटी है.




