
Special Correspondent
Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल धनबाद के प्रभारी कार्यपालक अभियंता के करतूतों की जांच होगी. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की ओर से इस संबंध में ग्रामीण कार्य सचिव डॉ.मनीष रंजन को पीत पत्र लिखा है और प्रभारी कार्यपालक अभियंता रामप्रकाश सिंह पर लगाये जा रहे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराने का आदेश दिया है. मंत्री ने आदेश में लिखा है कि इंजीनियर रामप्रकाश सिंह के द्वारा पैसे की मांग से सबंधित आरोप लग रहे हैं.
साथ ही प्रमंडल में पदस्थापित अभियंताओं के द्वारा सीधे विभाग को पत्र लिखकर प्रताड़ना की शिकायत की गयी है. ऐसे में ये आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के हैं. मंत्री इन आरोपों को देखते हुए विभागीय सचिव को पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच विभाग के किसी वरीय पदाधिकारी से कराते हुए 15 दिनों के अंदर कृत कार्रवाई के साथ मांगा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : झमाझम बारिश से तालाब बना राजपथ, अरगोड़ा चौक पर परेशानी बढ़ी
जूनियर इंजीनियरों ने वसूली और प्रताड़ना का लगाया है आरोप
बता दें कि, ग्रामीण विकस विशेष प्रमंडल धनबाद के सभी कनीय अभियंताओं ने अपने कार्यपालक अभियंता रामप्रकाश सिंह पर पैसे की वसूली का आरोप लगाया था. इंजीनियरों ने सामूहिक हस्ताक्षर से सरकार को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि वे पैसे की उगाही करते हैं. मन मुताबिक पैसा नहीं देने पर जूनियर इंजीनियरों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है. इंजीनियरों ने विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि कार्यपालक अभियंता के वसूली और प्रताड़ना किए जाने से इंजीनियरो में दहशत है. ऐसे में उनका सामूहिक हस्तांतरण कर दिया जाये ताकि वे राहत की सांस लेकर अपने कार्य को कर सके.
हैं सहायक अभियंता,मिला है कार्यपालक का प्रभार
कई सीनियर इंजीनियरों के रहते विभाग ने सहायक अभियंता रामप्रकाश सिंह को कार्यपालक अभियंता का प्रभार दिया है. उनके खिलाफ विभाग को कई बार शिकायतें मिली हैं.
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, महाराष्ट्र और UP से 6 आतंकी गिरफ्तार




