
New Delhi : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाक के संगठित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. स्पेशल सेल ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से दो ने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी. ये आतंकी दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस के इशारे पर नवरात्रि और रामलीला के दौरान सीरियल ब्लास्ट करना चाहते थे.
इसे भी पढ़ें : PLFI के नाम पर व्यवसायी से मांगी गई रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज
डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल ने ऑपरेशन में विस्फोटक और अग्निशस्त्र बरामद किए हैं. ये गिरफ्तारियां दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र से हुई हैं. दिल्ली पुलिस एक महीने से इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी. स्लिपर सेल का इस्तेमाल कर ये आतंकी दहशतगर्दी का खेल खेलना चाहते थे.
We have arrested one Sameer from Kota, two persons arrested from Delhi and three people arrested from Uttar Pradesh. Out of the 6 people, two were taken to Pakistan via Muscat where they were trained in explosives &firearms including AK-47 for 15 days: Delhi Police Special Cell pic.twitter.com/eBuiPlFhUz
— ANI (@ANI) September 14, 2021
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया कि ये आतंकी कई राज्यों में फैले थे और ये त्योहारी सीजन में आतंक का नापाक खेल खेलना चाहत थे. इनके पास से आईडी बरामद की है. दिल्ली पुलिस ने अदालत से 14 दिन की रिमांड मांगी है जिससे इनसे पूछताछ कर इनके प्लान को जाना जा सके. तीन को यूपी, एक को कोटा और बाकी के 2 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. इन सभी के काम बंटे हुए थे. आईएसआईएस से लेकर अलकायदा तक सभी मिलकर इस काम को अंजाम देना चाहते थे. सबसे पहले आतंकी समीर की गिरफ्तारी की गई थी. इसमें अंडरवर्ल्ड का नाम भी सामने आया था. अंडरवर्ल्ड से इनको फंडिंग की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें : जेईई मेन का रिजल्ट जारी, 44 उम्मीदवारों को मिला 100 परसेंटाइल
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर नीरज ठाकुर ने बताया, ‘हमारे पास 10 टेक्निकल इनपुट थे. सबसे पहले महाराष्ट्र से एक आतंकी को पकड़ा गया. दो आदमी दिल्ली में अरेस्ट हुए. इसके बाद उत्तर प्रदेश से 3 लोग अरेस्ट किए गए. इनमें से 2 आतंकी अप्रैल में मस्कट गए थे. उन्हें मस्कट से बाई शिप पाकिस्तान ले जाया गया. वहां एक फार्म हाउस में रखकर विस्फोटक बनाने और AK-47 चलाने की 15 दिन की ट्रेनिंग दी गई.’
They formed 2 teams-one was being coordinated by Dawood Ibrahim’s brother,Anees Ibrahim, it was tasked to get the arms into India from across the border&keeping them concealed here.The other team was to arrange funding via Hawala: Delhi Police Special Cell
(Pics of 2 terrorists) pic.twitter.com/e59kgaXsKd
— ANI (@ANI) September 14, 2021
ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों को 2 टीमों में बांटा गया था. इनमें से एक को दाऊद इब्राहिम का भाई अनीस इब्राहिम गाइड कर रहा था. आतंकियों की इस टीम का काम सीमा पार से हथियार लाना और उन्हें अलग-अलग राज्यों में भेजना था. यही टीम आने वाले फेस्टिवल सीजन में IED प्लांट करने वाली थी. नवरात्रि और रामलीला के दौरान भीड़ भरे इलाके इनके निशाने पर थे.
पुलिस को शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि हथियार लाने वाली टीम को सपोर्ट देने के लिए दूसरी टीम को हवाला के जरिए पैसा लाने और आतंकियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी. इसी टीम के ऊपर बाकी आतंकियों के लिए सपोर्ट सिस्टम तैयार करने की जिम्मेदारी थी.
ठाकुर ने कहा, ‘पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर ये लोग मस्कट लौटे. मस्कट से 15 बांग्ला बोलने वाले लोगों को भी पाकिस्तान ले जाया गया था. लगता है उन्हें भी ट्रेनिंग दी गई है. पुलिस पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ के लिए इन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.




