GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह में हिंदू नववर्ष के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा, हिंदू जागरण मंच ने निकाली प्रभातफेरी

Giridih: हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र के अवसर पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की अहले सुबह प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान शिवशक्ति साहा के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर के कई हिस्सों का भ्रमण किया. भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए. शहर भ्रमण के बाद हिंदू जागरण मंच का प्रभात फेरी कोर्ट रोड स्थित शिव पार्वती मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ.

वहीं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की ओर से भव्य शोभा यात्रा शहर में निकाली गई. प्रभात फेरी का नेतृत्व स्कूल के प्रिंसिपल शिव कुमार चौधरी कर रहे थे. शोभा यात्रा में स्कूल के शिक्षक नलिन सिंह, राजीव तिवारी समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुई.

इस दौरान काफी संख्या में स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया. जिसमें लडको के साथ बेटियां भी राष्ट्रभक्ति और भगवान राम का जयकारे लगाते हुए चल रही थी. भगवा ध्वज थामे छात्रों का जत्था भगवान राम के जयकारे लगाते हुए चल रहा था. राष्ट्र भक्ति के जयकारे भी खूब लगाए जा रहे थे. शोभा यात्रा की अगुवाई पैरेंड बैंड की टीम के सदस्यों द्वारा किया जा रहा था.

राष्ट्रभक्ति की धुन पर पैरेंड बैंड की टीम अपने कलाबाजी दिखाते हुए चल रही थी. जबकि एक वाहन में भारत माता के साथ भगवान राम और आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर केशव बलि राम हेडगेवार के वेश धरे छात्रों की झांकी भी सोभा यात्रा की सुंदरता को बढ़ाए हुए था.

स्कूल से निकल कर भव्य शोभा यात्रा शहर के कई हिस्सों का भ्रमण किया. इस दौरान शहर के कई हिस्सों में शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा किया गया. जगह-जगह पेयजल और शरबत का भी वितरण किया गया.

इसे भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 शुरू, गुड़ी पड़वा भी आज

 

Related Articles

Back to top button