JharkhandRanchi

अप्रैल तक नये स्टार्टअप का चयन करेगी एबीवीआइएल, अब तक 22 को प्रोटोटाइप ग्रांट

Ranchi : राज्य में  स्टार्टअप पॉलिसी 2016 में लागू की गयी. लेकिन स्टार्टअप उद्यमियों के चयन और इन्हें मिलने वाली सुविधाओं में उद्योग विभाग की गति काफी धीमी है. पिछले दिनों अटल बिहारी इनोवेशन लैब एबीवीआइएल की ओर से 23 स्टार्टअप उद्यमियों को चयनित किया गया.

पिछले साल अगस्त के बाद से अटल बिहारी इनोवेशन लैब के वेबसाइट में लगभग 90 आवेदन आये. इसमें से 56 स्टार्टअप का चयन स्क्रीनिंग के लिए किया गया. आइआइएम अहमदाबाद की ओर से की गयी स्क्रीनिंग में 28 उद्यमियों का चयन पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के लिए किया गया.

इसमें 23 स्टार्टअप पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में शामिल हुए. स्टेट इवॉल्यूशन बोर्ड की ओर से उद्यमियों का प्रेजेंटेंशन देखा गया. गौरतलब है कि उद्योग विभाग के अंतर्गत स्टार्टअप योजना चलायी जा रही है. जिसे उद्योग विभाग के अंतर्गत अटल बिहारी इनोवेशन लैब और आइआइएम अहमदाबाद के समन्वय से संचालित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – रघुवर दास ने ऐसे बचाया JBVNL के MD IAS राहुल पुरवार को, सचिव ने की थी कार्रवाई की अनुशंसा, पूर्व CM ने प्रभारी सचिव से मांगा मंतव्य

22 उद्यमियों को दी गयी है प्रोटोटाइप ग्रांट

साल 2018 में 49 उद्यमियों का चयन किया गया. इनमें से 15 को साल 2019 में प्रोटो टाइप ग्रांट दी गयी. अन्य सात उद्यमियों को जनवरी में प्रोटो टाइप ग्रांट मिला. वहीं साल 2019 में 46 उद्यमियों का चयन किया गया.

ऐसे में चयनित 95 उद्यमियों मे से मात्र 22 को ही अब तक प्रोटो टाइप ग्रांट उपलब्ध कराया गया है. स्टार्टअप पॉलिसी 2016 के अनुसार, जो भी उद्यमी अटल बिहारी इनोवेशन लैब में आइडिया इनोवेशन के लिए आते हैं.

उन्हें स्टाइपेंड दी जानी है. वर्तमान में लैब में 13 ऐसे उद्यमी हैं, जो लैब में आते है. लेकिन उन्हें स्टाइपेंड नहीं दी गयी है. गौरतलब है कि स्टाइपेंड की राशि 8500 से दस हजार तक है. स्टार्टअप पॉलिसी के तहत अब तक एक ही उद्यमी को उद्योग विभाग की ओर से बाजार उपलब्ध कराया है.

इसे भी पढ़ें – #JVBNL के MD राहुल पुरवार वेटिंग फॉर पोस्ट, और पूर्व CM के OSD राकेश भेजे गये हजारीबाग कमिश्नर ऑफिस

मार्च अप्रैल तक स्टाइपेंड समेत अन्य प्रक्रिया होगी पूरी

अटल बिहारी इनोवेशन लैब से जानकारी मिली कि स्टेट इवॉल्यूशन बोर्ड में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने वाले उद्यमियों का चयन स्टार्टअप के लिए आने वाले मार्च से अप्रैल तक हो पायेगा. वहीं जो 13 उद्यमी लैब में आइडिया इन्नोवेशन के लिए आते है, उनके स्टाइपेंड की प्रक्रिया भी इसी दौरान पूरी होगी.

नये मंत्रीमंडल बनने के बाद कार्य धीमा चल रहा है. ऐसे में नयी सरकार की स्वीकृति मिलते ही प्रक्रियांए पूरी कर ली जायेगी.

इसे भी पढ़ें – #Bank हड़ताल: बंद रहीं 4500 शाखाएं, एक दिन में प्रभावित हुआ 11 हजार करोड़ का कारोबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button