
Dhanbad : पिछले 4 दिनों से छठे वेतनमान और बकाया भुगतान की मांग को लेकर चल रही झमाडा कर्मियों की हड़ताल सोमवार की देर शाम डीसी से हुई वार्ता के बाद टूट गयी. वार्ता में डीसी, माडा एमडी, विधायक राज सिन्हा व कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मौजूद था.
वार्ता के बाद डीसी अमित कुमार ने आश्वस्त कराया कि दुर्गापूजा से पहले उन्हें छठा वेतनमान मिल जायेगा. इससे पहले बकाया वेतन का भी भुगतान कर दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – FEEL GOOD MODE में सरकार, विधानसभा चुनाव से पहले सौगातों की बौछार
वार्ता के बाद कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की. हड़ताल टूटने के बाद आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है. चार दिनों से चल रही झमाडा कर्मियों की हड़ताल के कारण लोग भीषण जल संकट से गुजर रहे थे. इसके विरोध में उन्होंने मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन भी किया था.
इसे भी पढ़ें – NEWS WING STING: 70-80 हजार रुपया दो, समाज कल्याण विभाग में #JOB लो
इधर, अपनी मांगों को लेकर झमाडा कर्मी भी लगातार आंदोलनरत थे. सोमवार को झमाडा के कर्मचारियों ने झमाडा कार्यालय से जुलूस निकाला और रणधीर वर्मा चौक तक होते हुए फिर झमाडा कार्यालय पहुंचे. इस दौरान अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की.
झमाडा कर्मियों की हड़ताल के कारण 12 लाख लोगों के समक्ष भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया था. वे लोग मंगलवार को होनेवाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर चिंतित थे कि बगैर पानी पूजा-पाठ कैसे होगा.
इसे भी पढ़ें – #Kolkata : सॉल्ट लेक के #CBI दफ्तर में हलचल हुई तेज, एक कम्पनी #CRPF पहुंची



