
New Delhi: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ़्तार कर लिया है. सीबीआई दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के आरोपों की जांच कर रही है. मनीष सिसौदिया के ख़िलाफ़ कई महीनों से जांच चल रही थी. रविवार को सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था. सीबीआई के कार्यालय जाने से पहले ही मनीष सिसोदिया ने कहा था कि आज उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मनीष सिसौदिया की गिरफ़्तारी को ‘तानाशाही की इंतहा’ कहा है. मनीष सिसौदिया की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, “शराब से बर्बाद हुए परिवारों के माता बहनों की हाय लगी है मनीष सिसोदिया को.”
इसे भी पढ़ें बजट सत्र के लिए सरकार ने कसी कमर, विपक्षी रणनीतियों की तोड़ निकालने पर तय हुआ फॉर्मूला
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कथित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है. सीबीआई ने रविवार सुबह मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. सीबीआई के दफ़्तर पहुंचने से पहले ही सिसोदिया ने कह दिया था कि आज उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है. आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ़्तारी को ‘तानाशाही’ कहा है और रविवार को ‘लोकतंत्र के लिए काला दिन’ बताया है. आम आदमी पार्टी के सांसद सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “ सिसोदिया की गिरफ़्तारी तानाशाही की इंतहा है. आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ़ नही करेगा. एक दिन आपकी तानाशाही का अंत ज़रूर होगा मोदी जी.”
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सिसोदिया को तो गिरफ़्तार होना ही था, अगला नंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट करके कहा, “मैं शुरू से कह रहा हूँ केजरीवाल , मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे , इनमें से दो लोग जेल जा चुके, अगला नंबर केजरीवाल का है.”
वहीं आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ़्तारी को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है.
एक ट्वीट में पार्टी की तरफ़ से कहा गया, “लोकतंत्र के लिए काला दिन! बीजेपी की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्रीfalseमनीष सिसोदिया को फ़र्ज़ी केस में गिरफ़्तार किया. बीजेपी ने ये गिरफ़्तारी राजनीतिक द्वैष के चलते की है.” आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा न एक ट्वीट में कहा है, “जेल के ताले टूटेंगे मनीष सिसोदिया छूटेंगे.”
केजरीवाल बोले लोग जवाब देंगे
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोगों में ‘बहुत ग़ुस्सा है’ और वो सब देख रहे हैं. सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, “मनीष बेक़सूर हैं. उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है. मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है. लोग सब देख रहे हैं. लोगों को सब समझ आ रहा है. लोग इसका जवाब देंगे. इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे. हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा.”
सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, “मोदी सरकार ने ऐसे शिक्षा मंत्री को गिरफ़्तार किया है जिसने देश को शिक्षा का मॉडल दिया है. ये ज़ुल्म की इंतहा है, मोदी जी आपने अच्छा नहीं किया है.” संजय सिंह ने कहा, “जिस अदानी ने लाखों करोड़ का घोटाया किया आपमें उसका नाम लेने की हिम्मत नहीं हैं. आपकी पूरी सरकार उसके लिए काम कर रही है. सीबीआई, ईडी कोई एजेंसी उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं कर रही है. हज़ारों लाखों करोड़ का घोटाला करने वालों पर आप कार्रवाई नहीं करते लेकिन आपको डर लगता है अरविंद केजरीवाल से.”
कड़ी सुरक्षा
मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली में सुरक्षा के इंतज़ाम भी सख़्त किए जा रहे हैं. दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर रैपिड एक्शन फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है. इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में भी सुरक्षा के इंतज़ाम किए जा रहे हैं. मनीष सिसोदिया रविवार सुबह जब पूछताछ के लिए गए थे तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन किया था. आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ़्तर के बाहर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. दिल्ली के कई विधायक और पार्टी के नेता भी दफ़्तर पहुंच रहे हैं.
मनीष सिसोदिया ने जांच में सहयोग नहीं किया इसलिए गिरफ़्तारी हुईः सीबीआई
मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद सीबीआई ने बयान जारी कर कहा है कि सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति के अनुपालन में हुई गड़बड़ी की जांच के दौरान सिसोदिया को गिरफ़्तार किया गया है.सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि साल 2021-22 के लिए बनाई गई आबकारी नीति में गड़बड़ी के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 14 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया था.
सीबीआई के मुताबिक इस मामले में मुंबई स्थित एक कंपनी के सीईओ समेत 6 लोगों के ख़िलाफ़ 25 दिसंबर 2022 को चार्जशीट दाख़िल की गई थी और इस मामले में अभी आगे की जांच चल रही है. सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि सिसोदिया को 19 फ़रवरी 2023 को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया था.
सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि मनीष सिसोदिया ने अपनी व्यवस्तता का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय लिया था. उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए 26 फ़रवरी को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया. सीबीआई ने कहा है कि रविवार को पूछताछ के दौरान जो सवाल सिसोदिया से पूछे गए उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया. सीबीआई का कहना है कि जांच के दौरान ऐसे सबूत जुटाए गए थे जिनसे उनकी संलिप्तता साबित होती है. इसी से जुड़े सवालों के जवाब सिसोदिया नहीं दे सके. सीबीआई का कहना है कि सिसोदिया ने जांच में सहयोग नहीं किया इसलिए उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.सिसोदिया को सोमवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा.
अखिलेश यादव ने गिरफ्तारी पर, कहा हार मान चुकी है बीजेपी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी का विरोध किया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि सिसोदिया की गिरफ़्तारी बताती है कि बीजेपी साल 2024 के चुनावों से पहले ही हार मान चुकी है.
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार 2024 से पहले ही अपनी हार मान चुकी है, इसीलिए अलग-अलग प्रदेशों में विपक्षी राजनीतिक शक्तियों को झूठे मुक़दमों में फँसा रही है, लेकिन संघर्षशील लोग जेल जाने से नहीं डरते. सच को भला कब तक गिरफ़्तार रखा जा सकता है.” वहीं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि उन्हें और पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.




