
Jamshedpur : जिला प्रशासन के सौजन्य से बाराद्वारी में सुवर्ण वनिक समाज पूर्वी सिंहभूम की ओर से समाज के निवर्तमान महासचिव स्व. हरिशंकर दत्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर सामुदायिक भवन में एक दिवसीय वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया. इसकी शुरूआत दिवंगत हरिशंकर दत्ता को श्रद्धांजलि देकर की गई. कैंप में को-वैक्सीन के 280 डोज और कोविशिल्ड के 330 डोज दिए गए. समाज के कुल 87% लोग वैक्सीनेटेड हो चुके हैं. समाज के केंद्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्र, जिला अध्यक्ष रविचंद्र मांझी, सचिव रविंद्रनाथ दे, धनंजय श्रीवास्तव, केंद्रीय सलाहकार दीपक दत्ता, डॉक्टर के एल पाल, गोपाल दत्त, संजय दत्ता, संजय पोद्दार, विजय चन्द्र, निरंजन माझी, धनंजय चंद्र, रूहीदास, समीर दत्त,निताई दत्त, शिशिर दत्त, विश्वजीत चन्द्र, पप्पू पोद्दार, राजेश पोद्दार, राकेश पोद्दार, कांचन दत्ता, उज्वल दास, निर्मल चंद्र, मौसमी सिंह, विनोद मांझी, राजु दास, दिलीप दत्त, मधुसूदन चंद्र, सुनील दत्त, संतोष पोद्दार, ओम पोद्दार, अजय दत्त, दिलीप पोद्दार, बिट्टू दे ने सक्रिय योगदान दिया.
इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा में 7 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार




