JharkhandRanchi

ढुल्लू महतो को राज्‍यसभा चुनाव में वोटिंग की मिली अनुमति, याचिका दायर कर मांगी थी इजाजत

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के मतदान करने पर संशय हट गया है. राज्य सभा चुनाव की वोटिंग में शामिल होने की याचिका पर बुधवार को धनबाद कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने ढुल्लू महतो को वोंटिंग करने की अनुमति दे दी है.

19 जून को होनी है वोटिंग

19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान है. ढुल्लू महतो को मतदान में भाग लेने के लिए पुलिस हवालात में धनबाद कोर्ट से झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा. मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ढुल्लू को वापस धनबाद जेल प्रशासन को साैंप दिया जाएगा.

19 जून की सुबह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में विधायक ढुल्लू महतो को वोटिंग के लिए विधानसभा ले जाया जाएगा और वोटिंग कराने के बाद उसी दिन वापस लाया जाएगा. इस फैसले के बाद विधायक की तरफ से हाइकोर्ट में दाखिल याचिका वापस ले ली गयी है.

हाइकोर्ट में दायर की थी याचिका

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने झारखंड हाइकोर्ट में मंगलवार को याचिका दाखिल कर राज्य सभा चुनाव की वोटिंग में शामिल होने की इजाजत मांगी थी. निचली अदालत ने वोटिंग में शामिल होने से संबंधी याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने हाइकोर्ट का रुख किया था. हाइकोर्ट ने बुधवार को ढुल्लू महतो को वोट करने की इजाजत दे दी.

गौरतलब है कि जेल में बंद ढुल्लू महतो पर कई गंभीर आरोप हैं. ढुल्लू महतो यौन शोषण, मारपीट समेत कई मामलों में आरोपी हैं. कई दिनों तक फरार रहने के बाद उन्‍होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. अभी वे जेल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button