Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : लालू प्रसाद ने चटनी डॉन के साथ मिलकर करवा दी बेटे-बहू की पिटाई

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती निवासी लालू प्रसाद ने प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन के साथ मिलकर अपने बेटे चंद्रिका प्रसाद और बहू लक्ष्मी देवी की पिटाई करवा दी. घटना के बाद दोनों घायल शिकायत के लिए सोनारी थाना पहुंचे जहां से दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. जानकारी देते हुए चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि वह ऑटो चलाकर जीवन-यापन करता है. आज सुबह उनके पिता लालू प्रसाद और पत्नी लक्ष्मी देवी का विवाद हुआ था. दोनों के बीच कहा सुनी हुई जिसमें पड़ोसियों ने सुलह करवा दिया था. देर शाम पिता लालू प्रसाद ने इसकी जानकारी चटनी डॉन को दे दी जिसके बाद चटनी डॉन उसके घर पहुंच गई और पत्नी के साथ हाथापाई करने लगी. वह जब बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया गया. दोनों ने आरोप लगाया कि चटनी डॉन ने गले से सोने की चेन भी छीन ली है.

ये भी पढ़ें : Adityapur : भारतरत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे : पुरेंद्र

Related Articles

Back to top button