Ranchi

बुंडू में मैक्स पिकअप वैन को अज्ञात चोर लेकर हुए फरार

Bundu : बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है. ताजा मामला बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ चौक के समीप बीती रात का है जब जितेंद्र महतो की मैक्स पिकअप वैन को रात के दो बजे एक अज्ञात चोर ने बड़ी चालाकी से वैन के अंदर घुस कर लॉक गाड़ी को खोकर, बैक करते हुए बगैर चाबी के स्टार्ट करके ले गया. यह सारा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया. व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. पीड़ित जितेंद्र महतो का कहना है कि उसके घर में यह तीसरी चोरी है. इससे पूर्व भी दुकान में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है तथा बीती रात मैक्स पिकअप गाड़ी को ही चुरा कर ले गया.

मामला बुंडू थाना को दिया गया था लेकिन अब तक किसी की धर पकड़ नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि घटना स्थल के आसपास के सैकड़ों घर मौजूद हैं. सामने पुलिस पिकेट भी है लेकिन चोर का साहस इतना है कि वह बड़ी चालाकी से मैक्स पिकअप को चोरी कर ले गया. उसके पुत्र श्रवण कुमार सोनू ने कहा कि 12 जनवरी को सदानंद साहू का मैक्स पिकअप चोरी हुआ इसके अलावा डामारी में सूर्या इलेक्ट्रॉनिक में इसी माह को चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. लगातार हो रही चोरी को अब तक पुलिस रोक नहीं पायी है जिससे आसपास के ग्रामीणों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – Palamu : एसएसबी जवान के घर में 17 लाख की चोरी, आभूषण और नगद ले गये चोर

Related Articles

Back to top button