
Ranchi: झारखंड में बुधवार को कोरोना के 42 नये मरीजों का पता चला. इनमें 18 गढ़वा, 1 हजारीबाग, 5 कोडरमा, 9 जमशेदपुर, 5 गिरिडीह, 1चतरा, 1 धनबाद, 1 सरायकेला और 1 गुमला के मरीज शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 290 हो गयी है. बुधवार को जितने भी पॉजिटिव मामले सामने आये हैं ये सभी प्रवासी मजदूर हैं. एक दिन में झारखंड में कोरोना संक्रमण का यह सर्वाधिक मामला है.
जमशेदपुर के 5 संक्रमितों में से 3 दिल्ली से लौटे हैं. ये सभी गोविंदपुर के रहनेवाले हैं. इसके अलावा दो एमजीएम के क्वारंटाइन सेंटर में थे. इनमें एक मुंबई से लौटा था और एक व्यक्ति की बेंगलुरु की ट्रैवल हिस्ट्री है.
गिरिडीह के दो संक्रमित जमुआ प्रखंड के चनमानो गांव के रहनेवाले हैं. दोनों की सूरत की ट्रैवल हिस्ट्री है.
गुमला के मरीज की उम्र 19 साल है.
झारखंड में मंगलवार को 9 जिलों से कुल 16 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. इनमें 6 हजारीबाग जिले के व 3 कोडरमा जिले के, जबकि एक-एक मरीज रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला जिले के थे.
इसे भी पढ़ें – कैबिनेट का फैसला: राज्य के 6 जिलों में खुलेंगे नये आईटीआई कॉलेज, सभी में 100 बेड का होगा हॉस्टल
झारखंड में ऐसे बढ़े मामले
31 मार्च: राज्य में पहला केस राजधानी के हिंदपीढ़ी में मिला था. यह 22 साल की मलेशियाई महिला थी. यह तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी.
2 अप्रैल: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वो कुछ दिनों पहले कोलकाता से लौटा था.
5 अप्रैल: बोकारो से तीसरा केस सामने आया, जहां बांग्लादेश से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी. वो तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.
6 अप्रैल: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक और महिला में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. पीड़ित महिला की उम्र 54 साल है. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. खबर है कि पीड़ित महिला राज्य की पहली संक्रमित मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी.
9 अप्रैल: झारखंड में एक साथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गयी. नये मरीजों में 4 बोकारो जिले के चंद्रपुरा इलाके के थे. 5 रांची के हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले थे.
11 अप्रैल: झारखंड एक साथ तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17 हो गयी. नये कोरोना संक्रमित मरीजों में रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला के एक-एक मरीज शामिल थे. मामले को लेकर कोडरमा डीसी रमेश घोलप का कहना था कि जिस मरीज को कोडरमा का बताया जा रहा है वह कोडरमा का नहीं बल्कि गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का है.
12 अप्रैल: झारखंड में कोरोना के दो और मरीजों की पुष्टि हुई. दोनों मरीज बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के दलाल टोला के रहने वाले थे.
13 अप्रैल: झारखंड में 13 अप्रैल को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इन नये मरीजों में तीन रांची के हैं, जबकि एक बोकारो व एक गिरिडीह जिले का है.
14 अप्रैल: झारखंड में 14 अप्रैल को तीन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें दो मरीज रांची के हिन्दपीढ़ी के थे. जबकि एक मरीज सिमडेगा जिले का था. तीनों नये मरीजों का तबलीगी कनेक्शन रहा है.
15 अप्रैल: धनबाद के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में कुल मामले 29 हो गये.
17 अप्रैल: रांची के हिंदपीढ़ी से तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें एक पति-पत्नी भी शामित थे. कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 32 हो गयी.
18 अप्रैल: धनबाद के एक रेल कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा हिंदपीढ़ी से पकड़े गये तबलीगी जमात से जुड़े एक और विदेशी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहनेवाला है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 34 हो गयी.
19 अप्रैल: झारखंड में सात लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें से छह रांची और एक सिमडेगा का है. रांची के छह मरीजों में एक बेड़ो और पांच हिंदपीढ़ी के हैं. राज्य में मरीजों की संख्या 41 हो गयी.
20 अप्रैल: बोकारो के साड़म में एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई जो कोरोना से ही जान गवां चुके व्यक्ति का भाई है. इसी दिन देर शाम दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इसमें एक रांची, एक देवघर और एक हजारीबाग का है.
22 अप्रैल: 4 और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें तीन रांची के व एक गढ़वा का है. रांची के मरीजों में हिन्दपीढ़ी निवासी 28 साल का युवक भी शामिल है जिसका भाई 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.23 अप्रैल: रांची में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें से 6 हिंदपीढ़ी का और एक बेड़ो का मामला है.
24 अप्रैल: देवघर के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. उसके कुछ घंटे बाद रांची के हिन्दपीढ़ी से दो और मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई.
25 अप्रैल: रांची में चार मरीज और पलामू में 3 मरीज मिले. रांची के मरीजों में 4 हिन्दपीढ़ी के व 1 कांटाटोली का. पलामू के तीनों मरीज लेस्लीगंज के.
26 अप्रैल: कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. इनमें पांच नर्सें भी शामिल. गढ़वा के दो बच्चे पॉजिटिव मिले जो पूर्व में मिले मरीज के बेटे हैं. एक मामला जामताड़ा से भी सामने आया.
27 अप्रैल: कुल 20 मामले सामने आये. यह एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सर्वाधिक संख्या रही. कुल संख्या 103 हो गयी.
28 अप्रैल: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता चला. कुल संख्या 105 हो गयी.
29 अप्रैल: दो मरीजों का पता चला जिसमें एक जामताड़ा का है. राज्य में संख्या हुई 107.
30 अप्रैल: एक गर्भवती समेत तीन मरीज रांची से मिले. एक मरीज गोड्डा में मिला. आंकड़ा 111 पहुंचा.
01 मई: दो नये रांची के हिन्दपीढ़ी से मिले. राज्य का आंकड़ा 113 पहुंचा.
01 मई: देवघर में कोरोना का दो नये मरीज मिले. राज्य का आंकड़ा हुआ 115.
05 मई: रांची के हिन्दपीढ़ी से 8 मरीजों की पुष्टि. दो मरीज दुमका से मिले. राज्य में संक्रमण के मामले हुए 125.
06 मई: दो नये कोरोना मरीज मिले. इसमें एक रिम्स का स्टाफ, जबकि दूसरा हिन्दपीढ़ी का निवासी. राज्य में संक्रमण के मामले 127 हुए.
07 मई: पांच नये कोरोना मरीज मिले. सभी पलामू के निवासी. राज्य का आंकड़ा 132 हुआ.
08 मई: गढ़वा के 20 और कोडरमा के 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव. झारखंड में संक्रमण के मामले हुए 154.
09 मई: मुंबई से लौटे मां-बेटे मिले कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमण के मामले हुए 156.
10 मई: गिरिडीह से 3 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में कुल 160 मामले
11 मई: रांची के हिन्दपीढ़ी से एक और गिरिडीह के जमुआ से एक कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि, राज्य का आंकड़ा हुआ 162.
12 मई: 6 हजारीबाग जिले से, 2 पूर्वी सिंहभूम जिले से, एक गिरिडीह से, एक रांची से और एक लातेहार नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि. राज्य का आंकड़ा 173 हुआ.
13 मईः झारखंड में आठ मरीज मिले. 4 मरीज गिरिडीह, दो रांची और दो कोडरमा से.
14 मई : पलामू से 7, रांची से 5, हजारीबाग से 8, कोडरमा से 1 और जमशेदपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव. राज्य का आंकड़ा हुआ 203.
15 मई : पूर्वी सिंहभूम जिले से एक, गढ़वा में 4, हजारीबाग में 6, धनबाद में 1. झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 215.
16 मई : रांची और गढ़वा से मिले एक-एक नये कोरोना संक्रमित. राज्य का आंकड़ा हुआ 217.
17 मई : दो रामगढ़, एक हजारीबाग, एक रांची, एक लोहरदगा और एक देवघर से मिले नये कोरोना पॉजिटिव. राज्य में संक्रमण के केस हुए 223.
18 मई : लातेहार जिले से तीन जबकि जमशेदपुर, हजारीबाग, चाईबासा, गढ़वा, धनबाद व गुमला से एक-एक (कुल 9) नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 232 हुए.
19 मई : हजारीबाग से 6, कोडरमा से 3, रांची, रामगढ़, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, सिमडेगा व गुमला जिले से एक-एक (कुल 16) नये कोरोना पॉजिटिव मिले. राज्य में संक्रमण के मामले 248 हो गये.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown : ई-कॉमर्स साइट्स से झारखंडवासी नहीं कर सकेंगे हर चीज की खरीदारी, सरकार ने वापस लिया फैसला, पहले वाली व्यवस्था रहेगी बहाल



