Corona_UpdatesMain Slider

CoronaUpdate: संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 18 हजार से अधिक नये केस

राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार ने कोरोना के आगे सरेंडर किया

New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. संक्रमण के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एकबार फिर एक दिन में सबसे अधिक कोरोना केस सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 18 हजार 552 नये मामले सामने आये हैं. जिसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख को पार कर चुका है.

इसे भी पढ़ेंःभारतीय राजदूत की चीन को दो टूकः गलवान पर दावा टिकने योग्य नहीं, बीजिंग तय करे किस दिशा में बढ़ना है

24 घंटे में 18,552 नये केस

जून महीने में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 5,08,953 पहुंच गई है. एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नये मामले सामने आये हैं. वहीं 384 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से संक्रमण के कारण देश में अब तक 15,685 लोगों की जान जा चुकी है.

हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक 295881 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है. देश में फिलहाल 197387 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली के साथ-साथ अब तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. महाराष्ट्र में एक दिन में 5000 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई. तमिलनाडु में संक्रमण के 3645 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3460 नए केस सामने आये हैं.

इसे भी पढ़ेंःट्रंप की रैली में शामिल पत्रकार Corona से पाया गया संक्रमित 

राहुल गांधी ने उठाये सवाल

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार की रणनीति पर सवाल उठाये हैं. शनिवार को उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट किया. पीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि,  कोरोना देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है.

इसे हराने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है. पीएम मोदी चुप हैं और महामारी के सामने सरेंडर कर दिया है.

 

24 घंटे में बीएसएफ के 43 जवान संक्रमित

सीमा सुरक्षा बल के 43 जवानों में बीते 24 घंटे में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही बीएसएफ में संक्रमित जवानों की संख्या बढ़कर 911 हो गयी है.

लेकिन राहत की बात ये है कि बीमार जवानों में से 633 स्वस्थ हो चुके हैं. इन लोगों ने कोरोना का मात दी और अस्पताल से स्वस्थ होकर जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंःघूस लेते गुड़ाबांधा थाना प्रभारी का वीडियो वायरल, SSP ने किया निलंबित

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button