Crime NewsJamshedpurJharkhand

घूस लेते गुड़ाबांधा थाना प्रभारी का वीडियो वायरल, SSP ने किया निलंबित

Jamshedpur: सोशल मीडिया पर घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने गुड़ाबांधा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया. गुड़ाबांधा थाना प्रभारी भैया राम उरांव का बालू कारोबारियों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मुसाबनी डीएसपी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था. जांच के क्रम में डीएसपी ने थाना प्रभारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया. इसके बाद थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया. थाना प्रभारी को पुलिस हेडक्वार्टर में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- बिहार व झारखंड के मजदूरों के बिना देश के दूसरे राज्यों में ठप हो जायेगा विकास का कार्य : सूरजभान

घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल

गुड़ाबांदा थाना प्रभारी भैयाराम उरांव का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में थाना प्रभारी अवैध तरीके से बालू परिवहन करने वाले लोगों से 500-2000 के नोट लेते दिख रहे थे. थाना प्रभारी गार्ड के लिए भी पैसा मांगते दिखे.

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले गुड़ाबांदा थाना प्रभारी भैयाराम उरांव के नेतृत्व में क्षेत्र के रेरुआ बलियापुसी एवं मुड़ाकाटी घाट पर छापामारी की गयी थी. छापामारी के दौरान कई ट्रैक्टरों को पुलिस टीम ने पकड़ा था. लेकिन केस करने की जगह गुड़ाबांदा थानेदार ने घूस लेकर अवैध बालू कारोबारियों को छोड़ दिया था.

उसके बाद से बालू परिवहन करने वाले लोगों नें उन्हें पैसे देकर बालू परिवहन की अनुमति मांगी थी. वीडियो में धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के महुलीशोल का एक युवक थाना प्रभारी को घूस दे रहा था और दूसरे का नाम लेकर भी उसके ट्रैक्टर से बालू चलाने की अनुमति मांग रहा था साथ ही उसके एवज में वह पैसा दे रहा था.

इसे भी पढ़ें- कॉन्स्टेबल का आवेदन, ‘ भैंस का दूध पीकर पुलिस में भर्ती हुआ, उसका कर्ज अदा करने के लिए छुट्टी चाहिए’

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button