World

ट्रंप की रैली में शामिल पत्रकार Corona से पाया गया संक्रमित 

Oklahoma City: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले हफ्ते टुल्सा में हुई रैली में शामिल होने वाले एक पत्रकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है. ओकलाहोमा वॉच के पत्रकार पॉल मोनीस ने बताया कि उसे अपने संक्रमित होने की जानकारी शुक्रवार को मिली.

मोनीस ने ट्वीट किया कि मैं हैरान हूं. मुझमें अभी तक कोई लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. यहां तक कि आज सुबह मैं पांच मील तक दौड़ा.

इसे भी पढ़ें- कॉन्स्टेबल का आवेदन, ‘ भैंस का दूध पीकर पुलिस में भर्ती हुआ, उसका कर्ज अदा करने के लिए छुट्टी चाहिए’

राष्ट्रपति के करीब नयी आया संक्रमित

उसने बताया कि वह शनिवार को बीओके सेंटर में करीब छह घंटे तक रैली में रहा और उसने मास्क पहना था तथा सामाजिक दूरी का पालन किया था. सिर्फ कुछ खाने-पीने के लिए वह भीड़ में घुसा था. उसने बताया कि इस दौरान वह राष्ट्रपति के करीब नहीं आया.

ओकलाहोमा सिटी-काउंटी स्वास्थ्य विभाग में महामारी विज्ञानी ने बताया कि यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या वह रैली में कोरोना वायरस के संपर्क में आया. मोनीस ने कहा कि मैं विश्वास के साथ नहीं कह सकता कि मैं रैली में कोरोना वायरस के संपर्क में आया.

गौरतलब है कि ट्रंप के प्रचार अभियान के छह कर्मचारी और ओकलाहोमा रैली के लिए काम कर रही गोपनीय सेवा के दो सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. ओकलाहोमा में पिछले हफ्ते कोविड-19 के मामलों में हर रोज वृद्धि हुई है.

इसे भी पढ़ें- घूस लेते गुड़ाबांधा थाना प्रभारी का वीडियो वायरल, SSP ने किया निलंबित

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button