Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की पार्टनर ने एमवीआई पर लगाया घूस मांगने और जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप, साकची थाना में की लिखित शिकायत

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची आम बगान में बीते दिनों भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए एमवीआई अजय कुमार से उलझने के बाद साकची थाना में राजकुमार श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इधर, घटना के 5 दिनों बाद राजकुमार श्रीवास्तव की आंख खुली और वे अपने पार्टनर प्रतिमा पिंकी एक्का के साथ साकची थाना पहुंचे. इस दौरान उनके साथ भाजपा के दिग्गज नेता भी मौजूद रहे. साकची थाना में उन्होंने एमवीआई अजय कुमार के खिलाफ घूस मांगने और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें) 

शिकायत में में प्रतिमा पिंकी एक्का ने बताया है कि राजकुमार श्रीवास्तव उनके पार्टनर है और उनका एक पेट्रोल पंप है. पेट्रोल पंप के लिए एक टैंकर की जरुरत थी जिसके लिए हावड़ा में एक टैंकर बनवाया जा रहा है. टैंकर की रजिस्ट्रेशन के लिए 15 जून को वो परिवहन कार्यालय गई थी जहां से उन्हें आमबगान में भेज दिया गया. आमबगान में एमवीआई ने टैंकर प्रस्तूत करने को कहा. इस पर उनके पार्टनर राजकुमार ने कहा कि शहर में इस वक्त नो इंट्री है. नो इंट्री खुलते ही वो टैंकर प्रस्तूत कर देंगे. इस पर एमवीआई आक्रोशित हो उठे और 25 हजार रुपये घूस मांगने लगे. इसके बाद उन्होंने पूछा की गाड़ी किसके नाम पर है तो राजकुमार ने प्रतिमा का नाम लिया. इसके बाद एमवीआई ने प्रतिमा का नाम लेते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया. बता दे कि 15 जून को आमबगान में राजकुमार श्रीवास्तव और एमवीआई के बीच बहास हो गई थी. मामले के बाद साकची थाना में एमवीआई अजय कुमार ने साकची थाना में अजय श्रीवास्तव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें : Tata Motors में अब तक का सबसे बड़ा क्लोजर, 22 से लेकर 24 जून तक बंद रहेगी कंपनी, जानिए क्या है वजह

Related Articles

Back to top button