
Ramgarh : श्रमिक क्लब गिद्दी सी में राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता सर्वजीत सिंह ने की. बैठक में कहा गया कि संघ द्वारा मांगों से संबंधित पत्र देने के बाद भी पदाधिकारी द्वारा मांगों पर विचार नहीं किया जाता. इसे लेकर मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें –सुदेश महतो को भरोसा, राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ वोट करेगी मांडर की जनता
संघ द्वारा कहा गया है कि पिछले 11 जून को परियोजना पदाधिकारी गिद्दी सी को एक मांग पत्र दिया गया था, लेकिन परियोजना पदाधिकारी द्वारा इस पर नकारात्मक रुख अपनाया गया है. जिससे मजदूरों में काफी आक्रोश है. बैठक में प्रबंधन को रिमाइंडर देकर एक और मौका देने पर सहमति बनी है.
उक्त मांग पत्र गिद्दी सी ऑपरेटर संघ के शाखा सचिव दिनेश गोप द्वारा प्रबंधन को सौंपा गया है. जिसकी प्रतिलिपि महाप्रबंधक अरगड्डा क्षेत्र सहित अमला पदाधिकारी(अ) सिरका और सुरक्षा पदाधिकारी (अ) सिरका को दिया गया है. अगर इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – मांडर उपचुनावः शिल्पी नेहा के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने संभाला मोर्चा, जनता से मांगा जीत का आशीर्वाद




