
Ranchi: लोकसभा चुनाव और आदिवासियों के हक अधिकार को लेकर जेएमएम ने बीजेपी पर जुबानी हमला किया है. जेएमएम ने आरोप लगाया है कि देश में सैकड़ों सांसद, विधायक और नेता मुकदमे का ट्रायल फेस कर रहे थे. लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बाद साफ-पाक हो गए.
जेएमएम केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के 704 विधायक, सांसद बीजेपी में शामिल हुए और उनपर कानूनी कार्रवाई भी हुई. लेकिन आज वह सभी लोग उनके अंगुली के नगीने हैं. बीजेपी ने कहा कि हमारे लिए आदिवासी सम्मान सर्वोच्च है. लेकिन आदिवासी सीएम नहीं चाहिए, आदिवासी सीएम होगा, तो उसका स्थान जेल में होगा.
आदिवासी राष्ट्रपति रायसीना में कैद- जेएमएम
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आदिवासी राष्ट्रपति को रायसीना में कैद कर के रख दिया गया है. वर्तमान आदिवासी राष्ट्रपति को संसद के उद्घाटन से दूर रखा गया. चुनाव आयोग सिर्फ चुनाव की तिथि बताएगा, ईडी “इलेक्शन डिपार्टमेंट” का काम है चुनाव कराना.
किसान आंदोलन पर बर्बरता की जा रही है. पीएम दलहन उगाने और खरीदने की अगर बात कर रहे हैं, तो वह भी अदानी के लिए. कपास उगाने की बात हो रही है, वो भी अंबानी के लिए. पीएम के पास विदेश का निमंत्रण आ रहा है, तो पूरे देश से हेमंत सोरेन के लोगों का निमंत्रण आ रहा है.
इसे भी पढ़ें: आखिर अब दिल्ली से कहां गए कांग्रेसी विधायक, क्यों गुमसूम हैं बैजनाथ राम!




