Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार के नालंदा, मुंगेर, पटना और वैशाली जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के छह नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 72 हो गये हैं. जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी. वहीं सीवान जिले में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं.
इसे भी पढ़ें- #CoronaVirus : हिंदपीढ़ी में एक और कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में कुल 28 लोग हुए संक्रमित
नालंदा से तीन मामले
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि नालंदा जिले में 35 और 25 वर्ष की दो महिलाओं और एक पुरुष (60) के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. नालंदा जिले में कोरोना संक्रमित ये तीनों लोग पूर्व में दुबई से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आये.
संजय ने बताया कि मुंगेर जिले में भी कोरोना संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आया है. बिहार स्वास्थ्य समिति से देर रात मिली जानकारी के अनुसार पटना और वैशाली जिले में भी कोरोना संक्रमण के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है.
बिहार में कोरोना संक्रमण के बुधवार तक सीवान में सबसे अधिक 29 मामले, बेगुसराय व मुंगेर में आठ-आठ, पटना और नालंदा में छह-छह, गया में 5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन, वहीं सारण, लखीसराय,भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामले सामने आये हैं.
इसे भी पढ़ें- #Highcourt ने हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन तोड़ने के मामले पर लिया संज्ञान
बिहार में अब तक 8297 नमूनों की हो चुकी है जांच
गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं सीवान में कोरोना के कुल 29 केस हैं.
वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आये थे. जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआइ में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 8297 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 29 मरीज ठीक भी हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- #Garhwa: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में नौ गिरफ्तार