
Dhanbad: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार रात दो गुटों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई. इस घटना मेंं छह लोग घायल हो गये.
बताया जा रहा है कि इस घटना में एक 18 वर्षीय लड़की और एक सनोज नाम के युवक को गोली लगी है. सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- #Highcourt ने हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन तोड़ने के मामले पर लिया संज्ञान
कोयला लोडिंग को लेकर विवाद और झड़प की आशंका
कोयला लोडिंग के विवाद में दो गुटों के बीच झड़प की आशंका जतायी जा रही है. गोधर काली बस्ती में कोयला लोड करने को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है.
गोली चलाने में काली बस्ती के युवक सुकरा राम का नाम सामने आया है. एक पक्ष से सुकरा और दूसरे पक्ष से सनोज के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद बात झड़प और मारपीट तक पहुंची गयी.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand : आखिर खाद्य संकट से जूझ रहे परिवारों को अपनी गरीबी साबित करने के लिए और कितनी अग्नि परीक्षाएं देनी पडेंगी?
लंबे समय कोयला लोडिंग को लेकर चल रहा है विवाद
केंदुआडीह थाना क्षेत्र गोधर बस्ती में कोयला लोडिंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. यह विवाद 14 नंबर 2019 को शुरू हुआ था. मजदूरों के दो गुटों में यह विवाद चल रहा है.
वहीं बुधवार की रात यह विवाद और बढ़ गया. इसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में पूछताछ शुरू की. साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया.
इसे भी पढ़ें- #Garhwa: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में नौ गिरफ्तार




