GarhwaJharkhand

#Garhwa: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में नौ गिरफ्तार


Palamu/Garhwa: कोरोना संक्रमण के कारण सोशल मीडिया पर किसी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट करने की मनाही है. बावजूद धर्म विशेष को लेकर लगातार असंवैधानिक टिप्पणी की जा रही है.

ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है. पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में बुधवार को कार्रवाई कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावन के खिलाफ जाकर आपतिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में आज गढ़वा जिले में बड़ी कार्रवाई की गयी. नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया में धार्मिक भावन के विपरीत जाकर आपतिजनक पोस्ट की जानकारी मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें : #CoronaOutbreak : रिम्स में भर्ती कोरोना मरीज कर रहे चिकेन बिरयानी की फरमाइश

सभी गढ़वा के चिरौंजिया के रहने वाले

अनुसंधान के दौरान गढ़वा के चिरौंजिया से रूपेश कुमार मेहता उर्फ चंदन मेहता को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर कांड में शामिल आठ अन्य युवकों श्रीकांत मेहता, मुकेश मेहता, अक्षय कुमार मेहता, आकाश कुमार, सोनू गुप्ता, राहुल कुमार उर्फ विक्की, राकेश मेहता एवं हरिवंश पासवान को भी गिरफ्तार किया गया. सभी चिरौंजिया के रहने वाले हैं.

एसपी ने कहा कि ऐसे मामलों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है. लोग धार्मिक भावना को आहत करने वाली टिप्पणी पोस्ट करने से बचे. इसमें ही उनकी भलाई है.

छापमारी दल में पुलिस निरीक्षक रमोद कुमार सिंह, परि.पु.अ.नि. संतोष कुमार रवि, पिंकी कुमारी साव, राजू उरांव, सुमंत कुमार राय, नीरज कुमार एवं स.अ.नि. अभिमन्यु कुमार सिंह व जवान रिक्की कुमार सिंह शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : #Jharkhand : आखिर खाद्य संकट से जूझ रहे परिवारों को अपनी गरीबी साबित करने के लिए और कितनी अग्नि परीक्षाएं देनी पडेंगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button