JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

रांची : PCR जवान का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, मामले की हो रही जांच, देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के बूटी मोड़ इलाके के एक पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अवैध रुप से कोयला ढुलाई करने वाले एक युवक को जाने देने के एवज में रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया. वायरल वीडियो में बाइक पर कोयले लेकर जा रहा एक युवक बाइक रोककर रुपया गिराता है. इसके बाद वह चला जाता है. तभी पीछे से एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचकर रुपये उठाता है, इधर उधर ताक झांक कर जेब में रख लेता है. कुछ ही देर में वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपी पुलिसकर्मी पीसीआर का जवान है. पीसीआर जवान द्वारा रिश्वत लेने के विडियो वायरल होने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पीसीआर वैन से जुड़ा ये कोई नया मामला नहीं है. इससे पूर्व भी पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत लेते पकड़ा गया है.

पैसे लेकर पशु तस्करों को छोड़ दिया, पूरी पीसीआर टीम सस्पेंड

मार्च 2021 में रांची के रातू रोड चौराहे पर देर रात पीसीआर-28 गश्त लगा रहा था. इसी दौरान एक वाहन को रोका गया. इसमें कई मवेशी थे लेकिन पशु तस्करों पर कार्रवाई करने के बजाय पीसीआर-28 के सहायक अवर निरीक्षक शिवचरण मुर्मू और दूसरे जवानों ने पैसे लेकर तस्करों को वहां से जाने दे दिया. पीसीआर-28 की इस करतूत का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी तक पहुंच गया. वीडियो की जांच करवाने के बाद दोषी पाये गये पांचों पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है. सहायक अवर निरीक्षक शिव चरण मुर्मू, आरक्षी लक्ष्मी नारायण बड़ाइक, आरक्षी सुनील पहाड़िया, आरक्षी लोको पहाड़िया और चालक भुनेश्वर पासवान पर कार्रवाई हुई है.

इसे भी पढ़ें: माओवादी संगठन ने गिरिडीह जिले में की पोस्टरबाजी

 

Related Articles

Back to top button