ChatraJharkhand

चतराः बिना इजाजत कर रहे थे चुनाव प्रचार, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

Chatra: लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग द्वारा लागू किये गये आदर्श चुनाव आचार संहिता के अक्षरशः पालन को लेकर जिला प्रशासन हरकत में है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा बनायी गयी  विभिन्न स्टेटिक सर्विलांस टीम क्षेत्र में सक्रिय है. ताकि मतदाताओं को लालच देने वाले राजनीतिक प्रत्याशियों के अलावा प्रतिनिधियों पर नकेल कसी जा सके. इसी के तहत सर्विलांस टीम ने बगैर प्रशासनिक स्वीकृति के माइक लगाकर चुनाव प्रचार कर रहे जदयू के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व जिला परिषद सदस्य अरुण यादव के विरुद्ध कार्रवाई की है. सर्विलांस प्रभारी अरुण कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर पूर्व प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः दांव पर आजसू सुप्रीमो सुदेश की प्रतिष्ठा, लोकसभा चुनाव तय करेगा आजसू का भविष्य

क्या लगाया गया है आरोप

शिकायत में प्रभारी ने कहा है कि थाना क्षेत्र के करमा चौक पर बगैर अनुमति अरुण यादव द्वारा वाहन में माइक के द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा था. इतना ही नहीं उनके द्वारा मतदाताओं को लुभाने-रिझाने का प्रयास किया जा रहा था. इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी अरुण यादव ने कहा है तो उनके साथ विश्वासघात हुआ है. वह बगैर माइक के लोगों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान किसी ने उनसे पूछा कि माइक काम करता है या नहीं. जिसके बाद उन्होंने माइक ऑनकर के मौके पर उपस्थित लोगों का अभिवादन किया था. उन्होंने बताया कि माइक के माध्यम से सिर्फ यह कहा था कि जो करे जात पात की बात उससे कभी न करो बात. और जो करे मुर्गा भात उसे मारो चार लात. यह स्लोगन लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कहा था ना कि चुनाव प्रचार किया था. ऐसे में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करना गलत है.

इसे भी पढ़ेंः किसी संपत्ति की नीलामी के लिए डुगडुगी बजाने या मुनादी कराने की परंपरा बंद करेगा सेबी

Related Articles

Back to top button