
Giridih: लोकसभा चुनाव के घोषणा से पहले गिरिडीह में आरएसएस के समंवय समिति की बैठक शुक्रवार को शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में हुई. बैठक में प्रांत प्रचारक गोपाल जी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद सांसद पिन सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी समेत आरएसएस के प्रांत स्तरीय कई पदाधिकारी और चार जिलों के भाजपा जिला अध्यक्ष और आरएसएस के पदाधिकारी शामिल हुए. जिसमे धनबाद, कोडरमा, बोकारो और गिरिडीह शामिल है. चुवान से पहले सतारूढ़ दल और आरएसएस का यह बैठक बेहद महत्पूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि बैठक में चुनाव को लेकर खास चर्चा हुआ. बैठक से ये भी संकेत दिया गया की इस बार भी गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू को दिया जा सकता है. फिर चाहे भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओ में नाराजगी ही क्यों न हो. वैसे चार जिला धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और कोडरमा भाचुनाव को लेकर हो रहे आरएसएस और भाजपा के इस बैठक में चारों जिले के आरएसएस और भाजपा कार्यकताओं के बीच समंवय बनाने को लेकर खास चर्चा की जा रही है. लेकिन किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है. समिति की बैठक से पत्रकारों को दूर ही रखा गया. लेकिन सुबह शुरू हुई बैठक का दौर दोपहर करीब चार बजे खत्म हुआ. लिहाजा, माना जा रहा है इस बड़े और महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा सिर्फ आने वाले लोकसभा चुनाव में चारों सीट पर जीत हासिल करने को लेकर रणनीति बनाने पर हुई.




