JharkhandRanchi

गर्मी के पहले जेबीवीएनएल सतर्क, लोड शेडिंग न हो इसके लिये की जा रही तैयारी

Ranchi: गर्मी को लेकर बिजली वितरण निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. इस साल लोगों को बिजली में होने वाली तकनीकी कारणों से कम से कम परेशानी हो इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. झारखंड बिजली वितरण निगम मुख्यालय की मानें तो सभी आपूर्ति क्षेत्रों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है. जिसमें अपने-अपने आपूर्ति क्षेत्र में बिजली उपकरणों की जांच, ट्रांसफॉर्मर जांच, फीडर चेकिंग से लेकर अन्य तकनीकी चीजों को दुरूस्त करने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- तेजी से बढ़ रहा तापमान, गर्मी के साथ ही 16 से बारिश के आसार, लोगों को मिलेगी राहत

गर्मी के दौरान लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने पर निगम की ओर से अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी. जिससे क्षेत्रवार बिजली की समस्या का समाधान हो सके. वहीं सभी सब स्टेशन में क्यूआरटी टीम के साथ जांच करने और ट्रांसफॉर्मर फिलिंग करने जैसी तकनीकी चीजों पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया है.

इसे लेकर कुछ विशेष बिंदुओं पर ओदश जारी किया गया है. जिसमें सभी लाइनों की समय-समय पर पेट्रोलिंग करने, ट्रांसफॉर्मर की जांच, बिजली तार सटने वाले इलाकों में पेड़ों टहनियों की कटाई, ट्रांसफॉर्मर चिन्हित कर लोड बढ़ाने समेत अन्य तैयारियां की गयी है.

जानकारी हो राज्य में गर्मी की दस्तक पड़ चुकी है. लोगों को गर्मी के साथ ही बिजली के बार-बार कटने से परेशानी होती है. जहां राज्य में सामान्य दिनों के दौरान बिजली की मांग 1800 से 2000 मेगावाट तक रहती है. वहीं गर्मी के दिनों में कई बार मांग 2600 मेगावाट तक पहुंच जाती है. ऐसे में बिजली के प्रबंधन और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर वितरण निगम सजग है.

Related Articles

Back to top button