DhanbadJharkhand

#RunForUnity में दौड़ा धनबाद, सांसद ने कहा-  आज से सही मायने में कश्मीर हुआ भारत का अभिन्न अंग

Dhanbad : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं  जयंती के मौके पर धनबाद में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया.

इसमें सांसद पशुपतिनाथ सिंह, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डीसी अमित कुमार, एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से दौड़ में शामिल धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर यह दौड़ डीआरएम मोड़ और सिटी सेंटर होते हुए वापस रणधीर वर्मा चौक पहुंची.

इसे भी पढ़ें : #Politicalgossip: और फुस्स्स्स…हो गया जेएमएम का दिवाली वाला बड़का बम…

रियासतों का भारत में विलय करने का काम किया था वल्लभ भाई ने

रन फॉर यूनिटी में भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों के जवान, सरकारी कर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं और सिविल सोसायटी के लोगों ने शिरकत किया.

मीडिया से बात करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन सही मायने में रन फॉर यूनिटी का दिन है क्योंकि आज ही के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था जिन्होंने सभी देसी रियासतों को भारत में विलय करने में अपनी अहम भूमिका निभायी थी.

इसके अलावा आज से कश्मीर भी पूर्ण रूप से भारत का अभिन्न अंग बन गया.

इसे भी पढ़ें : #Congresss की जन आक्रोश रैली में दिखी नेताओं के बीच अंतर्कलह, सुबोधकांत को मनाते दिखे आरपीएन

साकार हुआ एक देश और एक निशान का सपना

मीडिया से बात करते हुए सांसद पीएन सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के कारण कश्मीर की जनता विकास से वंचित है. धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

अब कश्मीर का चहुमुखी विकास संभव हो पायेगा. कश्मीर की जनता भी धारा 370 को हटाने के पक्ष में थी. अब एक देश और एक निशान का सपना साकार हुआ है.

इसे भी पढ़ें : #CabinetDecision: आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, शहरी निकाय कर्मियों को भी सातवें वेतनमान का लाभ

Related Articles

Back to top button