GiridihJharkhand

कर्ज माफी की घोषणा कर तीन राज्यों में जीती कांग्रेस, अब भेजा जा रहा नोटिस : केदार हाजरा

Giridih : जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी की घोषणा कर कांग्रेस ने तीन राज्यों में जीत हासिल की लेकिन अब इसके उलट तीनों राज्यों में किसानों को नोटिस आना शुरू हो गया है.

श्री हाजरा पीएम किसान सम्मान निधि के पहले और द्वितीय किस्त के भुगतान को लेकर कृषि विभाग द्वारा सोमवार को गिरिडीह के नगर भवन में आयोजित वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें – स्वच्छ, सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में झारखंड पूरे देश में अव्वल, टॉप टेन में झारखंड के 5 जिले

समारोह का उद्घाटन श्री हाजरा के साथ-साथ गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, जिप अध्यक्ष राकेश महतो और डीडीसी मुंकुद दास ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.

समारोह को संबोधित करते हुए केदार हाजरा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने हर योजनाओं को बिचैलियों से बचाने के लिए ही लाभुकों को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर की शुरुआत की.

दूरदर्शी पीएम ही कर सकता है ऐसा :  वर्मा

वहीं गांडेय विधायक ने जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि केन्द्र में मोदी पार्ट-2 की सरकार बनने के साथ ही पीएम मोदी ने जल संचयन मंत्रालय का गठन कर दिया. यह एक दूरदर्शी पीएम ही कर सकते हैं. गांडेय विधायक ने समारोह में मौजूद किसानों को श्रीविधि से खेती करने का सुझाव देते हुए कहा कि यह विधि उत्तम खेती के लिए बेहतर मानी जाती है.

समारोह को जिप अध्यक्ष राकेश महतो, डीडीसी मुंकुद और जिप उपाध्यक्ष कामेशवर पासवान ने भी संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी के आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आयुक्त के असहमति नोट को सार्वजनिक करने से EC का इनकार

श्रीविधि से खेती करें : पांडेय

इधर समारोह में जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी धीरेन्द्र पांडेय ने कहा कि जिले में अब तक तीन हजार 373 किसानों को पहली किस्त का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जा चुका है, जबकि दूसरी किस्त में 21 हजार 150 किसानों को भुगतान होने की प्रकिया चल रही है.

कृषि पदाधिकारी ने यह भी बताया कि दो हेक्टेयर जमीन वाले लघु और सीमांत किसानों को हर चार महीनें में दो हजार का भुगतान किया जाएगा.  इसी प्रकार हर साल छह हजार का भुगतान किया जाएगा.

समारोह में डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, देवराज, अनूप सिन्हा के अलावे कृषि विभाग के पदाधिकारी, कर्मी और कई किसान मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – डोभा का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, उसके लिए भी लग रही कतार 

Related Articles

Back to top button