JharkhandRanchi

स्वच्छ, सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में झारखंड पूरे देश में अव्वल, टॉप टेन में झारखंड के 5 जिले

Ranchi: स्वच्छ, सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में झारखंड पूरे देश में अव्वल रहा है. यही नहीं देश भर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी राज्य के गिरिडीह जिला को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है. पूर्वी सिंहभूम को चौथा, सरायकेला खरसावां को छठा, कोडरमा को सातवां और लोहरदग्गा को नौवां स्थान प्राप्त हुआ है. नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत से पेयजल और स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक ने सम्मान ग्रहण किया.

इसे भी पढ़ें – राज्यसभा में बोले गुलाम नबी आजाद, हिंसा और मॉब लिंचिंग का कारखाना बन गया है झारखंड

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पेयजल विभाग को बधाई दी और कहा कि झारखंड की जनता और टीम झारखंड को इसका श्रेय जाता है. भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा राज्य, जिला और व्यक्तिगत तौर स्वच्छ, सुंदर शौचालय प्रतियोगिता 1 से 31 जनवरी 2019 तक पूरे देश में आयोजित की गयी थी, जिसमें 1.34 करोड़ प्रतिभागियों ने भाग लिया था. आज प्रतियोगिता में विजेता राज्य, जिला और व्यक्तिगत तौर पर विजयी प्रतिभागियों को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुरस्कृत किया.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में 22 लाख 45 हजार नये सदस्य बनायेगी भाजपा

Related Articles

Back to top button