JharkhandRanchi

मिथिलावासियों ने मनाया मिथिला नव वर्ष

Ranchi: रांची में रहने वाले मिथिला समाज के लोगों ने आज मिथिला नव वर्ष का स्वागत कार्यक्रम आयोजन किया. यह आयोजन महात्मा गांधी मार्ग पर कडरू मोड़ के समीप स्थित विद्यापति चौक पर हुआ. मिथिला समाज के विवेकानंद झा ‘मुन्नू जी’ ने कहा कि सम्पूर्ण मिथिला वासियों की तरफ से चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, मेष संक्रांति को मिथिला वर्ष मनाया जाता है. रांची में रहने वाले मिथिला भाषा भाषियों ने एक बैठक कर निर्णय लिया कि इस वर्ष विद्यापति चौक पर उन्हें सम्मानित किया जाये जिनके द्वारा कवि कोकिल विद्यापति की प्रतिमा को रांची शहर में स्थान मिला. इसके लिए विद्यापति चौक पर पूर्व रांची के पूर्व उप महापौर अजय नाथ शाहदेव को सम्मानित किया गया.

मारवाड़ी महाविद्यालय से रिटायर्ड प्रो गजेंद्र झा ने शाहदेव को मिथिला संस्कृति के परिचायक सम्मान पाग पहनाया. दोपटा ओढ़ाने के अलावा गुलाब का पुष्प देकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें:देश के सबसे अमीर शख्स Gautam Adani अब सीमेंट सेक्टर में मार सकते हैं बड़ा हाथ, जानें फुल डिटेल

इसके पश्चात पूर्व महापौर ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ ही कहा कि रांची के अलावा झारखण्ड प्रदेश के अंदर मैथिली भाषा भाषाईयों की संख्या बहुतायत है.

जिस दिन प्रतिमा को लगाने की स्वीकृति दी थी, उस दिन मिथिला वासियों ने पाग के सम्मान से सम्मानित किया था. उस दिन से पाग के सम्मान को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार ने पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग की पीठ में छुरा घोंपा : रघुवर दास

झारखण्ड में रहने वाले सभी मिथिला भाषा भाषियों को उन्होंने आज के दिन के नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी. कार्यक्रम के आयोजन का संयोजन संतोष मिश्र ने किया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से मिथिला समाज के बाबू लाल झा, दयानन्द कुमार, अमरनाथ झा, बिनोदानंद झा, गणेश चौधरी, चंद्र नाथ झा, गंगा प्रसाद यादव, अजय झा, राधेश्याम यादव, मृत्युंजय झा के संग कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:होमगार्ड चयनः मेधा सूची जारी, यहां देख सकते हैं नाम

Related Articles

Back to top button