
Sahibganj: जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर आज एक बैठक की गई. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सहायक प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर भवेश चौधरी ,झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुमार राजा ,साहेबगंज जिला सदस्यता प्रभारी राजेश रंजन ,राजमहल विधानसभा प्रभारी अख्तर हुसैन, बोरियो विधानसभा प्रभारी मो.कलीमुद्दीन एवं पाकुड़ विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि बरक़त खान उपस्थिति रहे. बैठक की अध्यक्षता साहिबगंज जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने की.
इस बैठक में सदस्यता अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया. यह अभियान दो प्रकार की होगी एक ऑनलाइन एवं दूसरा ऑफलाइन. जिसको लेकर सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं सम्मानित पदाधिकारीयों को गंभीरता से कार्य को पूरा करने का दिशा निर्देश दिया गया . मौके पर उपस्थित बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास,जिलाउपाध्यक्ष मो.नसीरुद्दीन , ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अश्विनी आनंद, जिला उपाध्यक्ष नाबिद अंजुम , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष एखलाक नदीम , जिला महासचिव भोला नाथ महतो, मिठुन कुमार मंडल, हीरालाल साहा,प्रखंड महासचिव निताय सरकार,पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, पाकुड़ विधानसभा मीडिया कॉर्डिनेटर शिवम पांडेय, और सारे प्रखंड अध्यक्ष और कांग्रेस के कार्यकर्ता सारे प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : JTET 2022 : क्लास एक से पांच के लिए 200 और छह से आठ के लिए 250 अंक की होगी परीक्षा, जानिए- कैसा होगा परीक्षा पैटर्न




