
Rahul Guru
Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2022 को कैबिनेट की मंजूरी दे दी गयी है. अब यह परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जायेगी. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के बाद इसका विज्ञापन भी प्रकाशित कर दिया जायेगा. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2022 में कई बदलाव किये गये हैं. इसके मुताबिक अब क्लास एक से पांच के लिए 200 और छह से आठ के लिए 250 अंक की परीक्षा देनी होगी.
आइये जानते हैं कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न
क्लास एक से पांच के लिए
परीक्षा कुल 200 अंक की होगी. जिसमें 200 प्रश्न पांच खंड से पूछे जायेंगे.
पहला पेपर : बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति
इसमें उम्मीदवारों से 20 बहु वैकल्पिक प्रश्न होंगे. यह पेपर कुल 20 अंक का होगा. प्रत्येक सही सवाल के लिए एक अंक मिलेंगे.
दूसरा पेपर : भाषा
इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषय से क्रमशः 20-20 प्रश्न पूछे जायेंगे. अगर हिंदी की जगह उर्दू कोई उम्मीदवार रखता है तो उसे भी अंग्रेजी के 20 प्रश्न के साथ उर्दू के 20 सवालों के जवाब देने होंगे.
तीसरा पेपर : जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा
इसमें राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किये गये जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के एक भाषा से 40 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेंगे. इस पेपर का पूर्णांक 40 होगा.
चौथा पेपर : गणित
इसमें कुल 50 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेंगे. इस पेपर का पूर्णांक 50 होगा.
पांचवां पेपर : पर्यावरण अध्ययन
इसमें कुल 50 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेंगे. इस पेपर का पूर्णांक 50 होगा.
क्लास छह से आठ के लिए
परीक्षा 250 अंक की होगी. इसमें अनिवार्य और वैकल्पिक श्रेणी में दो पेपर होंगे. वैसे उम्मीदवार जो कॉमर्स की पढाई करके बीएड की डिग्री लिए हुए हैं वे भी जेटेट दे सकेंगे. ऐसे उम्मीदवार सोशल साइंस के शिक्षक बन सकेंगे. इस बार इन्हें भी शामिल होने का मौका दिया गया है.
अनिवार्य पेपर
पहला पेपर : बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति
इसमें उम्मीदवारों से 20 बहु वैकल्पिक प्रश्न होंगे. यह पेपर कुल 20 अंक का होगा. प्रत्येक सही सवाल के लिए एक अंक मिलेंगे.
दूसरा पेपर : भाषा
इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषय से क्रमशः 20-20 प्रश्न पूछे जायेंगे. अगर हिंदी की जगह उर्दू कोई उम्मीदवार रखता है तो उसे भी अंग्रेजी के 20 प्रश्न के साथ उर्दू के 20 सवालों के जवाब देने होंगे.
तीसरा पेपर : जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा
इसमें राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किये गये जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के एक भाषा से 40 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेंगे. इस पेपर का पूर्णांक 40 होगा.
वैकल्पिक पेपर
गणित-विज्ञान शिक्षक बनने के लिए
इसमें गणित-विज्ञान शिक्षक बनने के लिए 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जायेंगे. जिसमें गणित से 50 और विज्ञान से 100 अंक के सवाल होंगे. एक उम्मीदवार को गणित के 50 प्रश्न का जवाब देने के साथ विज्ञान के 100 प्रश्न के जवाब देने होंगे. उम्मीदवार को विज्ञान विषय के लिए कोई दो पेपर चुनना होगा. ये दो पेपर (फिजिक्स 50 प्रश्न, केमिस्ट्री 50 प्रश्न, बोटनी 50 प्रश्न और बायोलोजी 50 प्रश्न) में से कोई दो हो सकता है.
समाज अध्ययन शिक्षक बनने के लिए
इसके लिए एक उम्मीदवार को 150 अंक के 150 सवाल हल करने होंगे. ये 150 सवाल तीन खंड में/तीन विषयों से पूछे जायेंगे. एक उम्मीदवार को दिए गये सात खंड में से कोई तीन खंड लेना होगा. जिन सात खंड में से तीन का चयन करना है वो इनमें (इतिहास 50, भूगोल 50, राजनीतिशास्त्र 50, समाजशास्त्र 50, लेखाशास्त्र 50 और व्यापार अध्ययन से 50) से कोई तीन हो सकता है. इसमें अहम बात समझने वाली यह है कि उम्मीदवारों को जो तीन खंड चयन करना है वो यह जरुरी नहीं है कि उसने स्नातक में उन विषयों को पढ़ा ही हो.
भाषा शिक्षक बनने के लिए
इसके लिए एक उम्मीदवार को 150 अंक के 150 सवाल हल करने होंगे. इसमें अंग्रेजी से 75 प्रश्न और हिंदी/संस्कृत/उर्दू/एवं अन्य संबंधित भाषा से 75 प्रश्न पूछे जायेंगे.




