
Ranchi: भाजपा के एसटी मोरचा की कार्यसमिति की बैठक पर कांग्रेस व झामुमो ने जम कर हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है और जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए इस बात का दुष्प्रचार किया जा रहा है कि राज्य सरकार आदिवासियों, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गा के विकास के लिए योजनाएं बना कर नहीं दे रही है. जबकि सच्चाई इसके विपरीत है. राज्य सरकार की ओर से आदिवासियों, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गां के विकास के लिए योजनाएं बना कर बार-बार केंद्र सरकार से राशि मांग रही है, बल्कि पुरानी योजनाओं में ना सिर्फ राज्यांश उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि खर्च से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र भी सौंप दिया गया है. इसके बवजूद केंद्र सरकार से किस तरह की सहायता मिल रही है. यह सभी लोग देख रहे हैं. डॉ उरांव ने कहा आदिवासियों के जल ,जंगल, जमीन का रक्षा कवच भूमि अधिग्रहण कानून को भी भाजपा सरकार बदल कर अडानी और अंबानी के हवाले करना चाहती थी जो संभव नहीं हो सका. यह भी किसी से छुपी हुई नहीं है. यही कारण है कि झारखंड के सभी आदिवासी क्षेत्रों से भाजपा का सफाया हो गया. आगामी चुनाव में भी भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा. वहीं, कांग्रेस के विधायक बंधु तिर्की ने भाजपा की एसटी मोरचा की बैठक को आदिवासियों को भरमाने की साजिश बताया है. बीते 2019 के चुनाव में कुछ सीटें भाजपा को मिली थी, लेकिन आगामी चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने वाली है.
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर केंद्र उठाये आवाजः ISKCON
ऐसी बैठकों से भी भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलने वालाः झामुमो
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्या ने कहा कि ऐसी बैठकों से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. वर्ष 2024 के चुनाव में भी भाजपा औंधे मुंह गिरने वाली है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जेएमएम के कमिटमेंट को जानते हैं. विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा को दो एसटी सीटें मिली थीं. आगामी 2024 के चुनाव में भाजपा के खाते में एक भी सीट नहीं मिलने वाली है.
इसे भी पढ़ें – बिहार के मंत्री जनक राम के पीए अरेस्ट, संसद भवन का फर्जी पास बनवाने का आरोप



