
Jamshedpur : जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी दिलीप गोयल जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन अस्पताल के अध्यक्ष पद पर निवार्चित होने के साथ टाटानगर गौशाला, जुगसलाई के ट्रस्टी पद पर पर भी निर्विरोध चुने गए हैं. इस पर श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट की बैठक में खुशी जताते हुए उनका अभिनंदन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अशोक गोयल ने की. उन्होंने कहा कि दिलीप गोयल एक अनुभवी, मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं. इस कारण आज श्री टाटानगर गौशाला एवं राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में उनका निर्विरोध निर्वाचन हो पाया है. उनके अनुभव का लाभ इन दोनों संस्थाओं के बेहतर संचालन में मिलेगा. साथ ही समाज को इसका लाभ मिलेगा. इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य आशुतोष राय ने कहा कि श्री गोयल वर्षों से अपनी सामाजिक सहभागिता निभाते आए हैं. समाज के हर जरूरत में इनकी सक्रिय सहभागिता रही है. ऐसे में इनके दोनों पदों पर निर्वाचित हाने से निश्चित रूप से समाज को इसका लाभ मिलेगा. बता दें कि दिलीप गोयल ट्रस्ट के संरक्षक भी है. बैठक में श्री हनुमान सेवा ट्रस्ट के सुबोध श्रीवास्तव, सुनील जवानपुरिया, संजय जलान, सन्नी सिंह, प्रतीक शर्मा, आदित्य मुखर्जी, रिकी केशरी आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें-रांची: राष्ट्रपति से मिली डॉ आशा लकड़ा, किसानों के हालात पर चर्चा




