
Ranchi: शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे पहली मुलाकात थी. इस दौरान झारखंड के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. साथ ही राज्य के किसानों के हालात पर भी राष्ट्रपति से चर्चा हुई. इसके बाद मेयर ने राष्ट्रपति को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई दी.
यह भी पढ़े: आबकारी नीति मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित 15 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR




