
Ranchi: झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा संघ केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रंजीता हेंब्रम की अध्यक्षता में आज 12 बजे मोराबादी में की जा रही है. बैठक में झारखंड प्रशासनिक सेवा को प्रीमियर सेवा घोषित करने, नवनियुक्त एवं प्रतीक्षारत पदाधिकारियों का अविलंब पदस्थापन करने, सुयोग्य एवं समयसीमा पूरी करने वाले पदाधिकारियों को प्रोन्नति देने एवं प्रोन्नत पदाधिकारियों को उनके प्रोन्नत पद पर अविलंब पदस्थापन करने सहित अन्य मांगों पर राज्य सरकार द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई इस पर विचार हो रहा है.लंबित मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन की रणनीति भी तैयार हो रही है.
ज्ञात हो कि संघ की मांगों के प्रति सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण संघ के सदस्यों में असंतोष की भावना है, जिसे देखते हुए संघ आज की बैठक में आगे की रणनीति पर विचार कर सकती है .




