
Ranchi/Dumka: दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र में देर रात हांसदा क्लीनिक के सामने ऑटो चालक और पैसेंजर के बीच भाड़ा को लेकर बहस हुई, जिसके बाद ऑटो चालक रूपलाल हांसदा ने महिला पैसेंजर को गोली मार दी. महिला की पहचान 35 वर्षीय संगीता किस्कू के रूप में हुई है
गोली महिला के पेट में लगी है. आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया.




