Education & Career

चांसलर पोर्टल में हो रही गड़बड़ी से कॉलेज परेशान, शुक्रवार को रांची विवि के कॉलेज जारी करेंगे सेलेक्शन लिस्ट

♦कई कॉलेजों ने जारी नहीं किया था सेलेक्शन लिस्ट

♦चांसलर पोर्टल की त्रुटियों के कारण कॉलेजों को हो रही थी परेशानी

Ranchi : चांसलर पोर्टल में आ रही समस्याओं का खामियाजा कॉलेजों को उठाना पड़ रहा है. यही वजह है कि रांची विवि के तहत आनेवाले विभिन्न कॉलेजों को सेलेक्शन लिस्ट जारी करने में परेशानी हो रही है. चांसलर पोर्टल में मौजूदा त्रुटियों को देखते हुए रांची विश्वविद्यालय ने नामांकन तिथि में आंशिक फेरबदल किया. अब चांसलर पोर्टल द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर विभिन्न कॉलेजों की ओर से शुक्रवार को प्रथम सेलेक्शन लिस्ट जारी किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – मारवाड़ी कॉलेज यूजी-पीजी स्टूडेंट्स को दे रहा 10 लाख रुपये का जॉब ऑफर

ऑनलाइन लेना होगा नामांकन

जारी सेलेक्शन लिस्ट के आधार पर 1 सितंबर से 7 सितंबर तक ऑनलाइन नामांकन छात्रों को लेना होगा. खाली सीट के आधार पर दूसरी लिस्ट 8 सितंबर को जारी की जायेगी. दूसरी लिस्ट के आधार पर छात्रों को 11 सितंबर से 18 सितंबर तक नामांकन लेने समय दिया जायेगा. यह व्यवस्था तीनों संकाय में ऑनर्स, वोकेशनल और सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में दाखिले को लेकर लागू रहेगी.

विश्वविद्यालय ने नामांकन की प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है ताकि कॉलेज और छात्रों को नामांकन लेने में किसी तरह की परेशानी ना हो. मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेजों द्वारा सेलेक्शन लिस्ट जारी किये जायेंगे. उनके अप्रूवल के बाद छात्रों को सूची की जानकारी मिल सकेगी. इसके बाद छात्रों को अपना अंडरटेकिंग देना होगा और सर्टिफिकेट को अपलोड करना होगा. कॉलेजों द्वारा इसके लिए ईमेल आईडी भी छात्रों को उपलब्ध कराया जायेगा. इसके बाद कालेजों द्वारा अप्रूवल मिलने पर पेमेंट गेटवे खुल सकेगा जिसके बाद छात्र नामांकन के लिए अपना शुल्क जमा कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें – जीएसटी के 2500 करोड़ के साथ 50,000 एकड़ भूमि के एवज में 45,000 करोड़ का भुगतान करे केंद्र : डॉ उरांव

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button