JharkhandRanchi

सैनिक कल्याण बोर्ड को राज्यपाल का निर्देश, 90 फीसदी से अधिक अंक लानेवाले स्टूडेंट्स को दें 20 हजार रुपये

Ranchi : सैनिक कल्याण बोर्ड की 14वीं राज्य प्रबंधन कमिटी की बैठक हुई. बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई. इस बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमें अपनी सैन्य शक्ति पर गर्व है. वे अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम से राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा कर रहे हैं. इस क्रम में वे अपने प्राणों की आहुति तक दे देते हैं.

उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों एवं उनके परिवारवालों का सदैव ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने सैनिक कल्याण बोर्ड को सैनिकों के बच्चे जो बोर्ड की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लाते हैं, उन्हें 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने एवं 85-90 फीसदी अंक लानेवाले बच्चों को 15 हजार प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें – मारवाड़ी कॉलेज यूजी-पीजी स्टूडेंट्स को दे रहा 10 लाख रुपये का जॉब ऑफर

आइआइटी और आइआइएम में सफलता प्राप्त करनेवालों को 50 हजार रुपये दें

इसके अतिरिक्त उन्होंने आइआइटी और आइआइएम की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करनेवाले बच्चों को भी प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही. उन्होंने सैनिक की विधवाओं को 50 हजार रुपये एकमुश्त देने का निर्देश दिया.

बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, वित्त सचिव हिमानी पांडेय, ओएसडी डीइएसडब्ल्यू डॉ पीपी शर्मा, मेजर जनरल आरएस गौर्या, ब्रिगेडियर आईएमएस परमार, ब्रिगेडियर बीजी पाठक(सेवानिवृत्त) सहित सेना के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

बैठक में भूतपूर्व सैनिक के आश्रितों को कंप्यूटर कोर्स की शिक्षा देने के लिए 15 हजार, सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स के लिये 30 हजार, ग्राफिक वेब डिजाइनिंग के लिये 50 हजार तथा फोटोग्राफी/विडियोग्राफी सीखने हेतु 20 हजार सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया. साथ ही वेलफेयर सिनेमा और सैनिक मार्केट के पुनर्विकास पर भी चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें – चांसलर पोर्टल में हो रही गड़बड़ी से कॉलेज परेशान, शुक्रवार को रांची विवि के कॉलेज जारी करेंगे सेलेक्शन लिस्ट

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button